Get App

बाजार कर रहा सपाट कारोबार, डॉ रेड्डीज, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, ज्योति लैब स्टॉक्स में दांव लगाने से होगी तगड़ी कमाई

Dr Reddy's पर आशीष बहेती ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 5500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 98 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 130/140 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 70 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 08, 2023 पर 11:56 AM
बाजार कर रहा सपाट कारोबार, डॉ रेड्डीज, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, ज्योति लैब स्टॉक्स में दांव लगाने से होगी तगड़ी कमाई
Jyothy Lab पर संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 408 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

मिडकैप शेयरों में आज तेजी की बहार देखने को मिल रही है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में लगातार पांचवे दिन तेजी नजर आ रही है। वहीं बैंक निफ्टी और निफ्टी दोनों में फ्लैट कारोबार होता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में आशीष बहेती ने डॉ रेड्डीज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने एशियन पेंट्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा राजेश सातपुते ने एचसीएल टेक पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने ज्योति लैब पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Dr Reddy's

आशीष बहेती ने Dr Reddy's के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें नवंबर की एक्सपायरी वाली 5500 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 98 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 130/140 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 70 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Asian Paints Future

सच्चितानंद उत्तेकर ने Asian Paints पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Asian Paints में 3091 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 3120/3145 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3068 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें