निफ्टी -बैंक निफ्टी पर कैसी होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति? इस पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा है कि निफ्टी के आज वीकली एक्सपायरी है और ऑप्शंस जोन का सम्मान करें। ऑप्शन जोन 18,670-18,780 के स्तर पर है जबकि दोपहर से पहले तक की रेंज 18,670-18,780 के स्तर पर है। अगर निफ्टी 18,780 के ऊपर निकलना शुरू करे तो शॉर्ट कवरिंग संभव है। अगर निफ्टी 18,780 के ऊपर टिके तो 18,800 की कॉल खरीद सकते हैं। नीचे की ओर पहला सपोर्ट कल का निचला स्तर 18,690 है। निफ्टी पर खरीदारी जोन 18,690-18,720 पर है इसके लिए 18,670 का स्टॉपलॉस लगाए। अगर 18,780 पर तेज गिरावट आए तो 18,800 के SL के साथ बिकवाली कर सकते हैं। 3 बजे तेज चाल आ सकती है, क्लोजिंग पर नजर रखेंगे।
