Market Insight : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। सेंसेक्स 468.92 अंक यानी 0.65% गिरकर 72,169.78 पर और निफ्टी 173.10 अंक या 0.77% गिरकर 22,429.95 पर दिख रहा है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो IT, मीडिया और PSU बैंक को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। ऐसे में बाजार पर अपनी राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार इस समय मैक्रो दिक्कतों से गुजर रहा है। सिर्फ CNBC-आवाज ने कहा रैली में नहीं फंसना है। सिर्फ CNBC-आवाज़ ने बाजार पर निगेटिव नजरिया रखा। लगातार 24,500 से सिर्फ बिकवाली की सलाह रही। परसों की रैली में भी यही कहा था कि लॉन्ग बिल्कुल ना कैरी करें। बड़ा ट्रेंड अब भी 'रैली पर बिकवाली' की ही है।
