Get App

Adani group के शेयरों ने लगाया गोता, सुस्त कारोबार के बीच हल्की बढ़त के साथ बंद हुए Sensex-Nifty

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई लेकिन कारोबार के अंत में बाजार हल्की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 15, 2021 पर 8:52 AM
Adani group के शेयरों ने लगाया गोता, सुस्त कारोबार के बीच हल्की बढ़त के साथ बंद हुए Sensex-Nifty

03:40 PM

डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी देखने को मिली है और रुपया आज 20 पैसे कमजोर होकर बंद हुआ है।  डॉलर के मुकाबले रुपया आज 73.27 के  पर बंद हुआ है। हालांकि रुपये की शुरुआत भी आज कमजोरी के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 13 पैसे कमजोरी के साथ  73.07 के मुकाबले 73.20 के स्तर पर खुला था।

03:36 PM

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई लेकिन कारोबार के अंत में बाजार हल्की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में सेसेंक्स 76.77  अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 52,551.53 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 12.50 अंक यानी  0.08 फीसदी की मजबूती के साथ 15,811.85 के स्तर पर बंद हुआ है।

03: 25 PM

 डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले  से TATA MOTORS में डीलर्स की इसमें BTST की सलाह है। उन्होंने कहा कि नई लॉन्ग पोजीशन बनी है और FIIs ऑटो शेयर खरीद रहे हैं। इस स्टॉक में ओपन इंटरेस्ट में 28 लाख शेयर जुड़े हैं।

03: 22 PM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें