Sensex 182 अंक टूटा- Nifty 15700 के नीचे हुआ बंद, metal, realty शेयरों में रही बढ़त

कमजोर ग्लोबल सेंटिमेंट्स से भारतीय बाजारों पर आज भी दबाव देखने को मिला और अंत में सेसेंक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए

अपडेटेड Jul 09, 2021 पर 5:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

03: 35 PM

कमजोर ग्लोबल सेंटिमेंट्स से भारतीय बाजारों पर आज भी दबाव देखने को मिला और अंत में सेसेंक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुए।  कारोबार के अंत में सेसेंक्स 182.75 अंक यानी 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 52,386.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 38.10 अंक यानी 0.24 फीसदी टूटकर 15,689.80 के स्तर पर बंद हुआ जबकि बैंक निफ्टी 202 अंक गिरकर 35072 के स्तर पर बंद हुआ।

03: 15 PM


हेटेरो (Hetero) कंपनी ने कोरोना की एंटीवायरल विशेषता वाली दवा मोलनुपिराविर (Molnupiravir) के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से अनुमति मांगी है। Molnupiravir टैबलेट है और ये माइल्ड मरीजों को दी सकती है। मोलनुपिराविर के तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल में पता चला है कि इसके सेवन से मामूली लक्षण वाले कोविड-19 मरीजों के मानक इलाज की तुलना में जल्द स्वस्थ होने के परिणाम सामने आए हैं।



03:00 PM

Coal India: आंध्र में सोलर पैनल की यूनिट लगाने की योजना है। 7,000 करोड़ रुपये की लागत से प्लांट लगाने की योजना है।

02:47 PM

संजीव भसीन ने बाजार पर राय देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि बाजार में आये हुए करेक्शन से घबराना चाहिए। यूएस में यील्ड की दरें नीचे आई हैं। पिछले कुछ दिनों से आये हुए करेक्शन की वजह से भी स्टॉक्स आकर्षक भाव पर मिल रहे हैं इसलिए बढ़िया और चुनिंदा स्टॉक्स में खरीदारी करें।

भसीन ने कहा कि जिस प्रकार से वैक्सीनेशन कार्यक्रम में तेजी आ रही है। आने वाले 6 महीनों होटल में रूम नहीं मिलेंगे और फ्लाइट की टिकटों की भी मारा-मारी रहेगी क्योंकि लोग इस लॉकडाउन की परिस्थितियों से ऊब चुके हैं और परिस्थितियां ठीक होते ही बाहर निकलेंगे।

संजीव भसीन ने आगे कहा कि अगले 15 दिनों के लिए HDFC BANK, RELIANCE और MARUTI में एसआईपी करें। इसमें एसआईपी करने वालों को जोरदार मुनाफा कमाने को मिलेगा।

02:32 PM

IMD SAYS। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में अगले 24 घंटे में मॉनसून का अनुमान है। सोमवार तक पूरे देश में मॉनसून सक्रिय होगा। एमआईडी ने कहा कि दक्षिण पश्चिम में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय होगा।

02:20 PM

IDBI Bank में सरकार और LIC हिस्सेदारी बेचेंगे। विनिवेश विभाग की स्ट्रैटेजिक विनिवेश पर सफाई आई है। विनिवेश विभाग की स्ट्रैटेजिक विनिवेश पर सफाई आई है। ट्रांजैक्शन एडवाइजर के लिए RFP में बदलाव किया है। बैंक गारंटी फीस 10% से घटाकर 5% किया गया। बिडर शॉर्टलिस्ट होने पर 25% फीस दी जाएगी। बाकी 75% फीस सर्विस पूरी होने के बाद दी जाएगी। ट्रांजैक्शन नहीं तो एडवाइजर को 10लाख मुआवजा दिया गया है। CCEA से IDBI Bank में 100% विनिवेश को मंजूरी मिली है।

02:02 PM

कमजोर ग्लोबल सेंटिमेंट्स से भारतीय बाजारों पर भी दबाव बनाया है।  NIFTY ने 15700 का अहम सपोर्ट तोड़ा है। HDFC Bank, TCS और RIL ने  दबाव बनाया है। BANK NIFTY UNDERPERFORM कर रहा है  लेकिन मिडकैप शेयरों में रौनक है।

01:53 PM

FROM NEWSRISE। सरकार निजी ट्रेनों के लिए बोली मंगा सकती है। निजी ट्रेन चलाने के लिए बोली मंगा सकती है। जुलाई के आखिर तक बोली का एसेसमेंट संभव है। 2 साल में निजी ट्रेन सेवा शुरू होने की उम्मीद है।

01:42 PM

HCL TECH। MOSAIC के साथ पार्टनरशिप का एलान किया है। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए करार किया है।

01:32 PM

देश की पहली PRIVATE TRAIN तेजस फिर पटरी पर दौड़ेंगी। 7 से 14 अगस्त के बीच शुरूआत की तैयारी है। तेजस के Haulage Charge माफ करने के लिए IRCTC रेल मंत्री को चिट्ठी लिख सकती है। CNBC आवाज़ की EXCLUSIVE खबर के बाद शेयर में रौनक है।

01:20 PM

सिक्योरिटीज के टॉप पिक्स जो दे सकते हैं 14-32% तक रिटर्न

ICICI Bank , State Bank of India, Federal Bank,Varun Beverages,Equitas Small Finance Bank,Camlin Fine Sciences,Mold-Tek Packaging  एक्सिस सिक्यरिटीज के पसंदीदा स्टॉक्स की सूची  में शामिल है जिसमें इस ब्रोकरेज हाउस को उम्मीद है कि ये स्टॉक आगे 14-32% तक रिटर्न दे सकते है।

01:04 PM

Dolly Khanna ने 145 प्रतिशत के रिटर्न के बावजूद इस स्टॉक में घटाई हिस्सेदारी

स्टॉक मार्केट के बड़े इनवेस्टर्स में शामिल डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो में शामिल स्टॉक्स पर रिटेल इनवेस्टर्स की नजर रहती है। डॉली ने हाल ही में तीन कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदी है और अपने पोर्टफोलियो के दो स्टॉक्स में हिस्सेदारी बढ़ाई है। हालांकि, उनके Rain Industries में स्टेक घटाने से कुछ हैरानी हुई है।

Rain Industries ने पिछले एक वर्ष में लगभग 145 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी के जून तिमाही में शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, डॉली की इसमें 1.17 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जो मार्च तिमाही में 1.31 प्रतिशत पर थी।

12:50 PM

इकोनॉमिक रिकवरी पर वित्त मंत्रालय का बयान 

इकोनॉमिक रिकवरी पर वित्त मंत्रालय का बयान सामने आया है। वित्त मंत्री ने कहा कि इकोनॉमी में रिवाइवल के संकेत दिख रहे हैं। उचित मॉनेटरी पॉलिसी के कारण रिवाइवल के संकेत नजर आ रहे है। बेहतर मॉनसून, अच्छी बुआई से महंगाई घट सकती है। मॉनेटरी पॉलिसी के कदमों से राहत की उम्मीद है। सेक्टर्स के रिवाइवल में RBI की कोशिश जारी है। उन्होंने आगे कहा कि कमोडिटी में इनपुट कॉस्ट का दबाव बना हुआ है। कमोडिटी कीमतों में रिकवरी से महंगाई का रिस्क बना हुआ है। महंगे ग्लोबल कमोडिटी से महंगाई बढ़ने के आसार है। सरकार के कदमों से क्रेडिट डिमांड बढ़ेगी। आर्थिक राहत पैकेज से CAPEX साइकल को बल मिलेगा।

12:40 PM

पिछले साल का ये मल्टीबैगर स्टॉक 9-12 महीनें में दे सकता है 50% तक रिटर्न

पिछले एक साल में Ramkrishna Forgings के शेयर प्राइस में 4 गुने से ज्यादा बढ़त देखने को मिली है। इसी दौरान निफ्टी में सिर्फ 47 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। बाजार दिग्गजों का मानना है कि अभी भी ये शेयर थका नहीं है, इसमें आगे और बढ़त की उम्मीद बाकी है।

Reliance Securities के जतिन गोहिल का कहना है कि हालिया बुलिश ट्रेंड या टेक्निकल चार्ट पर इसके 20- मंथ और 50-मंथ EMA के बीच बना एक पॉजिटिव क्रॉसओवर इस बात का संकेत है कि इस शेयर में अब से 9-12 महीनें में 1,100 का स्तर देखने को मिल सकता है जो बीएसई पर 7 जुलाई के इसके 722.45 रुपए के क्लोजिंग प्राइस से 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़त होगी।

12:30 PM

MS की Tata Motors पर राय

MS ने Tata Motors पर इक्वल वेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 298 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि चिप की कमी से FY22 में मुनाफे का अनुमान 31 प्रतिशत घटाया है।

12:20 PM

ब्रोकिंग शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। IIFL SEC, EDELWEISS के शेयर 6 से 8 परसेंट उछले है।  GEOJIT FINANCIAL, MOTILAL OSWAL में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

12:10 PM

CITI की INSURANCE सेक्टर पर राय

CITI ने INSURANCE सेक्टर पर राय देते हुए कहा है कि मासिक आधार पर APE ग्रोथ में तेज उछाल नजर आयेगा। इन्होंने कहा कि इस सेक्टर में SBI Life इनकी पसंदीदा पिक है। अनलॉक का फायदा जून के प्रीमियम सेल्स में नजर आया है। हालांकि सालाना आधार पर HDFC & IPRU में वाल्यूम घटा है।

12:00 PM

MACQUARIE की ICICI BANK पर राय

MACQUARIE ने ICICI BANK पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 820 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि ICICI BANK अपना मार्केट शेयर बढ़ा रहा है और book profitably बढ़ा रहा है। ROA convergence के चलते इसकी रि-रेटिंग हो सकती है। इसमें अगले 3 सालों के लिए strong earnings CAGR नजर आता है।

11:50 AM

सोने में मजबूती

MCX पर सोना 47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर कारोबार कर रहा है। सोने के दाम 3 हफ्ते के ऊपरी स्तर के करीब है। US बॉन्ड यील्ड में कमी से सोने को सपोर्ट मिला है। Delta Variant के फैलने से चिंता बढ़ी है।

11:40 AM

क्रूड में सुधार

ब्रेंट के दाम फिर $74 के ऊपर आए है। US में क्रूड डिमांड 2019 के बाद सबसे ज्यादा है। US क्रूड इंवेंट्री में 69 लाख बैरल की कमी आई है। US क्रूड इंवेंट्री में लगातार 7वें हफ्ते गिरावट आई है। OPEC+ की अगली बैठक अभी तक तय नहीं हुआ है।

11:30 AM

मेटल्स में सुधार

कल की तेज गिरावट के बाद मेटल्स में सुधार देखने को मिल रहा है। चीन में बैंक के RRR में कटौती करेगा। इकोनॉमी के सपोर्ट करने के लिए चीन RRR घटाएगा। चीन के स्टेट रिजर्व की नीलामी खत्म हुई । कॉपर ट्रीटमेंट चार्ज में बढ़ोतरी जारी है।

11:20 AM

BHEL। BHEL को 1400 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। न्यूक्लियर स्टीम जनरेटर्स के लिए ऑर्डर मिला है। न्यूक्लियर पावर कॉर्प के 10,800 करोड़  के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई है।

11:03 AM

ASHOKA BUILDCON। IRCON से 480 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। वहीं ALEMBIC PHARMA को US FDA से Erlotinib दवा को मंजूरी मिली है।

10:50 AM

FROM NEWSRISE। साल अंत तक भारत-ब्रिटेन के बीच बातचीत संभव है। भारत-ब्रिटेन में FTA पर समझौता हो सकता है। साल अंत तक भारत-UK में बातचीत शुरू हो सकती है।

10:40 AM

TATA POWER। कंपनी को 400 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। 84 MW के सोलर प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला है। केरल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड से कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

10: 30 AM

SUGAR SECTOR के स्टॉक्स पर ब्रोकरेज हाउस से जानिये उनका निवेश नजरिया

ICICI DIRECT ने Balrampur Chini का लक्ष्य 385 रुपये से बढ़ाकर 515 रुपये तय किया है। ICICI DIRECT ने Dalmia Bharat का लक्ष्य 450 रुपये से बढ़ाकर 650 रुपये तय किया है।

ICICI DIRECT ने Avadh Sugar का लक्ष्य 345 रुपये से बढ़ाकर 685 रुपये तय किया है। ICICI  DIRECT ने Triveni Eng का लक्ष्य 270 रुपये तय किया है।

10: 15 AM

Rupee Open: डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे मजबूत होकर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 74.68 के स्तर पर खुला है। वहीं कल यानी गुरुवार के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया  8 पैसे टूटकर 74.70 के स्तर पर बंद हुआ था।

10:00 AM

हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में कमजोरी नजर आ रही है।  निफ्टी 15700 के नीचे फिसला है। HDFC TWINS, ICICI BK और RIL ने दबाव बनाया है।  निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा एक परसेंट की गिरावट देखने को मिल रही है लेकिनमिडकैप  मजबूती से खड़ा है

09:52 AM

बिकवाली के माहौल में मेटल शेयर चमके है। निफ्टी मेटल इंडेक्स आधा परसेंट से ज्यादा चढ़ा है। TATA STEEL, JSW STEEL, NALCO, JSPL में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।

09:45 AM

रक्षा मंत्रालय के साथ 499 करोड़ रुपए  के करार के बाद BHARAT DYNAMICS  का शेयर करीब 5 परसेंट दौड़ा है।   कंपनी एयरफोर्स के लिए आकाश मिसाइल का PRODUCTION  करेगी।

09:34 AM

JP MORGAN की TCS पर राय

JP MORGAN ने TCS पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3680 रुपये तय किया है। MACQUARIE ने TCS पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3640 रुपये तय किया है।

09:27 AM

CITI की TCS पर राय

CITI ने TCS पर बिकवाली की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3220 रुपये से घटाकर 3080 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि मजबूत CC रेवेन्यू पर कमजोर भारतीय कारोबार का असर दिखाई दिया है। कंपनी डिमांड का फायदा उठाने की स्थिति में है। इन्होंने इसका FY22-23 का EPS अनुमान 1 प्रतिशत घटाया है। कंपनी का Q1 में रेवेन्यू अनुमान से कम रहा है। हालांकि FY20-23 के EPS के लिहाज से वैल्युएशन महंगा है।

09: 17 AM

बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। सेसेंक्स 199.87 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 52,369.07 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 49.10 अंक यानी 0.31 फीसदी टूटकर 15,678.80 के स्तर पर नजर आ रहा है।

09:02 AM

प्री-ओपनिंग सेंशन में बाजार में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। सेसेंक्स 39.30 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 52608.24 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 53.50 अंक यानी 0.34 फीसदी टूटकर 15674.40 के स्तर पर नजर आ रहा है।

08:50 AM

Petrol Diesel Price Today 9th July 2021: आज आम लोगों के लिए राहत भरा शुक्रवार रहा क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े। हालांकि, अभी भी काफी शहरों में पेट्रोल का रेट 100 रुपये प्रति लीटर के पार चल रह है। पेट्रोल की कीमतें बढ़ने के साथ दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के पार पहुंच चुकी हैं। वहीं डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर चल रहा है।

08:40 AM

ELGI EQUIPMENTS। कंपनी की अमेरिकी सब्सिडियरी ने JV बनाई। Gentex Air Solutions अमेरिका में ELGi Compressors की डीलर होगी ।

08:30 AM

TATA STEEL। CARE ने कंपनी की क्रेडिट रेटिंग बढ़ाई है। लॉन्ग टर्म क्रेडिट रेटिंग AA से बढ़ाकर AA+ की है जबकि आउटलुक निगेटिव से बदलकर स्टेबल किया है।

08:20 AM

TEXMACO RAIL। CARE ने आउटलुक CARE A- स्टेबल से घटाकर CARE A- निगेटिव की है।

08:10 AM

हॉस्पिटल/मेडिकल इक्यूपमेंट शेयर: कोरोना के मुकाबले के लिए 23,000 करोड़ के विशेष पैकेज को मंजूरी दी है।

08:00 AM

GENERAL INSURANCE: JUNE UPDATE

मई के 11 फीसदी के मुकाबले 7 फीसदी  ग्रोथ रही है। हेल्थ और स्पेशल इंश्योरेंस की ग्रोथ 7फीसदी  से घटकर 4.9 फीसदी पर रही है। 

07:50 AM

आज के ट्रेडिंग कॉल्स

RELIGARE BROKING Limited

BUY BERGER PAINT @CMP(839.45) SL 815 TGT 885

MOFSL

BUY BURGER KING SL 169 TGT 184

07:40 AM

BHARAT DYNAMICS: 499 Cr का करार किया

रक्षा मंत्रालय के साथ BHARAT DYNAMICS ने   499 करोड़ रुपए का करार किया। कंपनी एयरफोर्स के लिए आकाश मिसाइल का उत्पादन करेगी।

07:30 AM

CLEAN SCIENCE IPO अब तक 4.28 गुना भरा

IPOs को अच्छे रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। CLEAN SCIENCE का IPO अब तक 4 गुना से ज्यादा भरा है।  प्राइस बैंड 880 से 900 रुपए के बीच है। वही, G R INFRAPROJECTS का  इश्यू करीब  6 गुना सब्सक्राइब हुआ है।  आज दोनों पब्लिक इश्यू आखिरी दिन है।

07:20 AM

नई कैबिनेट का किसानों पर बड़ा फैसला

प्रधानमंत्री मोदी के नए कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों और हेल्थ पर बड़े फैसले है।  1 लाख करोड़ रुपए के एग्री इंफ्रा फंड को मंजूरी मिली है।  कोरोना से निपटने के लिए 23 हजार करोड़ के इमरजेंसी हेल्थ पैकेज पर भी मुहर लगी।  आज एग्री, हेल्थ और फार्मा से जुड़े शेयरों बढ़ एक्शन सकता है।


07:10 AM

TCS के Q1 नतीजे अनुमान से कमजोर

TCS के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। डॉलर रेवेन्यू में उम्मीद से कम 2.8 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है। कोविड की दूसरी लहर का भारतीय और एशिया पैसिफिक के कारोबार पर  असर दिखा।  लेकिन डील्स के आकंड़े से मजबूत डिमांड के संकेत है।  मैनेजमेंट को FY22 में डबल डिजिट ग्रोथ की  संभावना दिख रही है।

07:00 AM

US मार्केट और एशिया से संकेत कमजोर

ग्लोबल संकेत कमजोऱ नजर आ रहे है।  एशियाई बाजारों पर शुरुआती दबाव देखने को मिल रहा है । SGX NIFTY और DOW FUTURES भी नीचे कारोबार कर रहा है। कल अमेरिका में DOW JONES 260 अंक गिरकर  बंद हुआ। कोरोना के चलते इकोनॉमिक रिकवरी की रफ्तार घटने की आशंका से  PRESURRE बना।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।