Get App

Sensex 500 अंक से ज्यादा चढ़ा- Nifty 17200 के ऊपर हुआ बंद, IT, FMCG शेयरों से मिला सहारा

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 514.33 अंक यानी 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 57,852.54 के स्तर पर बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2021 पर 7:22 PM
Sensex 500 अंक से ज्यादा चढ़ा- Nifty 17200 के ऊपर हुआ बंद, IT, FMCG शेयरों से मिला सहारा

03:35 PM

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में शानदार बढ़त देखने को मिली। निफ्टी लगातार तीसरे दिन नई ऊंचाई पर बंद होने में कामयाब रहा। वहीं सेसेंक्स 514.33 अंकों की बढ़त के साथ 57,852.54 का हाई छुआ। आज के कारोबार में मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली।  बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.91 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार में निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में तेजी देखने को मिली जबकि सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी रही। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी हावी रही।

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 514.33 अंक यानी 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 57,852.54 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी  157.90 अंक यानी 0.92 फीसदी की मजबूती के साथ 17,234.15 के स्तर पर बंद हुआ। 



03:10 PM

Sensex के इन 4 शेयरों ने 2021 में किया कमजोर प्रदर्शन

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर ऐसे रहे हैं जिन्होंने सेंसेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन इनमें चार शेयर ऐसे हैं, जो 2020 के लेवल के अपने नीचे या करीब नजर आ रहे हैं।
 
आइये इन अंडरपर्फॉमेंस पर डालते हैं एक नजर 
 
Kotak Mahindra Bank  | साल 2020 में इस शेयर में करीब 12 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 1 सितंबर 2021 को यह शेयर 1,754 रुपये पर नजर आ रहा था। जबकि 31 दिसबंर 2020 को यह 1995.40 पर था। मनीकंट्रोल SWOT एनालिसिस के मुताबिक इस स्टॉक के 8 कमजोर पॉइट और 5 बेहतर पॉइंट हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें