Get App

Sensex 500 अंक से ज्यादा चढ़ा-Nifty 17,500 के ऊपर हुआ बंद, IT, Metal, Realty शेयरों में रही हलचल

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 514.34 अंक यानी 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 59,005.27 के स्तर पर बंद हुआ।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 21, 2021 पर 6:58 PM
Sensex 500 अंक से ज्यादा चढ़ा-Nifty 17,500 के ऊपर हुआ बंद, IT, Metal, Realty शेयरों में रही हलचल

03:35 PM

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई थी लेकिन कारोबारी दिन के दौरान बाजार में कंसोलिडेशन का मूड़ हावी हुआ और अंत में बाजार दिन के ऊपरी स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा। आज के कारोबार में छोटे-मझोले शेयरों में भी खरीदारी रही और बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.91 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.21 फीसदी की बढ़त पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेसेंक्स 514.34 अंक यानी 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 59,005.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 165.10 अंक यानी 0.95 फीसदी की मजबूती के साथ 17,562.00 के स्तर पर बंद हुआ।



03:20 PM

Nuvoco Vistas की शेयर बाजार में एंट्री अच्छी नहीं रही थी और कंपनी के शेयर 16 पर्सेंट के डिस्काउंट पर लिस्ट हुए थे। मार्केट के जानकरों का कहना है कि अधिक वैल्यूएशन और 70 प्रतिशत हिस्सा OFS (ऑफर फॉर सेल) के लिए आवंटित करने की वजह से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग कमजोर रही। बाकी कंपनी के वित्तीय आंकड़े अभी भी मजबूत है। HDFC सिक्योरिटीज ने तो लॉन्ग-टर्म निवेशकों को Nuvoco Vistas को बाय करने की भी सलाह दी है।

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि Nuvoco Vistas के शेयर अगले एक साल में 827 रुपये के स्तर तक जा सकते हैं, जो इसके मौजूदा स्तर से 55 पर्सेंट अधिक है। ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी के फंडामेटल्स पर जोर देते हुए अपनी रिपोर्ट में कहा,  दो बड़े अधिग्रहण के बाद  Nuvoco Vistas देश की छठी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बन गई है। इसमें पहला अधिग्रहण 2016 में ला फर्म सीमेंट और दूसरा अधिग्रहण 2020 में इमामी सीमेंट का था।

03:10 PM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें