Get App

मार्केट जून 2024 के निचले स्तर तक जा सकता है, इनवेस्टर्स को सावधानी बरतने की सलाह

आशिका ग्लोबल फैमिली ऑफिस सर्विसेज के को-फाउंडर अमित जैन का कहना है कि अभी मार्केट ने अपना बॉटम (सबसे निचला स्तर) नहीं बनाया है। मार्केट्स के फिर से जून 2024 के निचले स्तर तक जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 20, 2025 पर 9:56 AM
मार्केट जून 2024 के निचले स्तर तक जा सकता है, इनवेस्टर्स को सावधानी बरतने की सलाह
अमित जैन ने कहा कि फिलहाल ऐसे सेक्टर्स पर फोकस करने की जरूरत है, जिनके फंडामेंटल्स मजबूत हैं। और जो उतारचढ़ाव के इस माहौल में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

यह हफ्ता स्टॉक मार्केट्स के लिए शानदार रहा है। मार्केट का मूड बदलता दिख रहा है। लेकिन, आशिका ग्लोबल फैमिली ऑफिस सर्विसेज के को-फाउंडर अमित जैन की मानें तो अभी निवेशकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। उनका मानना है कि अभी मार्केट ने अपना बॉटम (सबसे निचला स्तर) नहीं बनाया है। मार्केट्स के फिर से जून 2024 के निचले स्तर तक जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसकी वजह ग्लोबल इकोनॉमी की अनिश्चितता और घरेलू चुनौतियां हैं। ऐसे में निवेशकों को सतर्क रहने और मार्केट में सावधानी बरतने की सलाह है।

मजबूत फंडामेंटल्स वाले सेक्टर पर करें फोकस

जैन का मानना है कि फिलहाल ऐसे सेक्टर्स पर फोकस करने की जरूरत है, जिनके फंडामेंटल्स मजबूत हैं। और जो उतारचढ़ाव के इस माहौल में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मार्केट की अगली तेजी का फायदा उठाने के लिए बैंकिंग (Banking), एफएमसीजी (FMCG) और कुछ चुनिंदा पीएसयू स्टॉक्स (PSU Stocks) में निवेश करना ठीक रहेगा। लेकिन, यह निवेश लंबी अवधि के लिए करना होगा। अगर कोई इनवेस्टर्स इन शेयरों पर दांव लगाता है तो उसे बेंचमार्क से ज्यादा रिटर्न मिल सकता है। हालांकि, मार्केट के जून 2024 के निचले स्तर तक जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जून 2024 में Nifty गिरकर 21,884 तक पहुंच गया था।

इनफ्लेशन और स्लोडाउन को लेकर फेडरल रिजर्व चिंतित

सब समाचार

+ और भी पढ़ें