Get App

Market next Week : 30 स्मॉलकैप इंडेक्स 10-50% तक भागे, जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल

Market this weak : जेएम फाइनेंशियल और ब्लिंकएक्स के टेक्निकल एक्सपर्ट तेजस शाह का कहना है कि निफ्टी 25,500-550 के अहम रजिस्टेंस जोन से ऊपर बंद हुआ है और हमें उम्मीद है कि इसमें ऊपर की ओर तेजी जारी रहेगी। निफ्टी अब वर्तमान स्तर से 26,000 के अगले मनोवैज्ञानिक रजिस्टेंस की ओर बढ़ता दिख सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 21, 2024 पर 1:00 PM
Market next Week : 30 स्मॉलकैप इंडेक्स 10-50% तक भागे, जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल
Stock market : कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले का कहना है कि जब तक बाजार 25500/82700 से ऊपर कारोबार कर रहा है, तब तक ब्रेकआउट टेक्सचर जारी रहने की संभावना है

Market news : 20 सितंबर को खत्म हुए उतर-चढ़ाव भरे करोबारी हफ्ते में ब्रॉडर इंडेक्सों ने नया ऑलटाइम हाई हिट किया लेकिन बेंचमार्क इंडेक्सों की तुलना में उनका प्रदर्शन कमजोर रहा। गौरतलब है कि फेड द्वारा ब्याज दरों में अपेक्षित कटौती के बाद बेंचमार्क सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे। इस हफ्ते ब्रॉडर इंडेक्सों ने नए रिकॉर्ड हाई बनाए। हालांकि, सप्ताहिक आधार पर बीएसई मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट नोट पर बंद हुए, जबकि लार्जकैप फीसदी 1.5 फीसदी की तेजी लेकर बंद हुआ।

दूसरी ओर, बीएसई सेंसेक्स 1,653.37 अंक या 1.99 फीसदी बढ़कर 84,544.31 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 434.5 अंक या 1.71 फीसदी बढ़कर 25,791 पर बंद हुआ। 20 सितंबर को, बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 84,694.46 और 25,849.25 के नए हाई पर पहुंच गए।

सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 4.5 फीसदी की हुई, निफ्टी बैंक इंडेक्स में 3.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली। निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 2 फीसदी की वृद्धि हुई। जबकि, निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स में 1 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली।

हालांकि, निफ्टी आईटी इंडेक्स में करीब 3 फीसदी की गिरावट आई, निफ्टी मीडिया इंडेक्स में 2.6 फीसदी की गिरावट आई और निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 2 फीसदी की गिरावट आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें