Market move : 26 जुलाई को खत्म हुए हफ्ते में पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों, पहली तिमाही के नतीजों और बजट घोषणाओं के दम पर मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स ने सेंसेक्स-निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस हफ्ते के दौरान, बीएसई मिडकैप, लार्जकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 3 फीसदी, 1.5 फीसदी और 3.5 फीसदी की बढ़त हुई। बीते हफ्ते , बीएसई सेंसेक्स 728.07 अंक या 0.90 फीसदी बढ़कर 81,332.72 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 303.9 अंक या 1.23 फीसदी बढ़कर 24,834.80 पर बंद हुआ।
