Stock market : निफ्टी वीकली एक्सपायरी वाले दिन बाजार दायरे में रहा। सेंसेक्स और निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा। रियल्टी, मेटल और IT शेयरों में भी बिकवाली रही। ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। निफ्टी 19 प्वाइंट गिरकर 24,793 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 83 प्वाइंट गिरकर 81,362 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 251 प्वाइंट गिरकर 55,577 पर बंद हुआ। मिडकैप 949 प्वाइंट गिरकर 57,160 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 29 शेयरों में गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट रही।
