Get App

EPFO सैलरी लिमिट बढ़ाने की तैयारी में, अब इन प्राइवेट कर्मचारियों को भी मिलेगा फायदा; जानिए डिटेल

EPFO wage ceiling: EPFO जल्द ही वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर सकता है। इससे करीब 1 करोड़ नए कर्मचारियों को भविष्य निधि और पेंशन योजना का फायदा मिलेगा। जानिए इससे कंपनियों और कर्मचारियों पर क्या असर पड़ेगा।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 28, 2025 पर 5:15 PM
EPFO सैलरी लिमिट बढ़ाने की तैयारी में, अब इन प्राइवेट कर्मचारियों को भी मिलेगा फायदा; जानिए डिटेल
EPFO की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) इस प्रस्ताव पर अपनी अगली बैठक में चर्चा कर सकती है।

EPFO wage ceiling: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) कर्मचारियों की अनिवार्य भागीदारी के लिए वेतन सीमा बढ़ाने की तैयारी में है। यह सीमा कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) और कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) दोनों पर लागू होगी। फिलहाल यह सीमा ₹15,000 प्रति महीना है। सूत्रों के मुताबिक, इसे बढ़ाकर ₹25,000 प्रति महीना करने की योजना है।

अभी क्या है नियम

फिलहाल ₹15,000 प्रति महीना से कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को EPF और EPS में शामिल होना जरूरी है। यह वही वैधानिक सीमा है, जिसके तहत भविष्य निधि और पेंशन योगदान अनिवार्य होता है।

जो कर्मचारी ₹15,000 से ज्यादा बेसिक सैलरी पाते हैं, उनके पास इन योजनाओं से बाहर रहने का विकल्प होता है। नियोक्ता (employer) पर ऐसे कर्मचारियों को EPF या EPS में शामिल करने की कानूनी बाध्यता नहीं होती।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें