Get App

Market outlook: हफ्ते के आखिरी दिन बाजार बढ़त पर बंद, जानिए 15 मई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Stock market:ग्लोबल बाजार के मिले-जुले संकेतों को देखते हुए लगता है कि बाजार में अभी और कंसोलीडेशन हो सकता है। हालांकि, नतीजों का सीजन होने वजह की वजह से बाजार में ट्रेडिंग के अवसरों की कोई कमी नहीं होगी। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वे स्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति बनाएं और जोखिम प्रबंधन करके ही ट्रेड लें

Curated By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 12, 2023 पर 9:16 PM
Market outlook: हफ्ते के आखिरी दिन बाजार बढ़त पर बंद, जानिए 15 मई को कैसी रह सकती है इसकी चाल
निफ्टी के लिए 18400 पर बड़ा रजिस्टेंस है। इस लेवल पर नजरें बनाए रखने की सलाह होगी। अगर निफ्टी ये बाधा पार कर लेता है तो फिर इसमें और तेजी आती दिखेगी

Stock market:हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में दायरे में कारोबार देखने को मिला। कारोबार के अंत में आज बाजार बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स 123 अंक चढ़कर 62028 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 18 अंक चढ़कर 18315 पर बंद हुआ। आज सबसे ज्यादा गिरावट IT,मेटल और मीडिया शेयरों में रही। वहीं, ऑटो, बैंक और फाइनेंशियल सेक्टर बढ़त पर बंद हुए। बैंकिंग शेयरों में खरीदारी रही जिसके चलते निफ्टी बैंक 318 अंक चढ़कर 43794 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला। मिडकैप 133 अंक गिरकर 32468 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में बिकवाली रही। जबकि निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में तेजी रही। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे कमजोर होकर 82.16 के स्तर पर बंद हुआ है।

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा ने कहा कि ग्लोबल बाजार के मिले-जुले संकेतों को देखते हुए लगता है कि बाजार में अभी और कंसोलीडेशन हो सकता है। हालांकि, नतीजों का सीजन होने वजह की वजह से बाजार में ट्रेडिंग के अवसरों की कोई कमी नहीं होगी। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह होगी कि वे स्थितियों को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति बनाएं और जोखिम प्रबंधन करके ही ट्रेड लें।

कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले की राय

कोटक सिक्योरिटीज के अमोल अठावले का कहना है कि कमजोर एशियाई संकेतों के चलते बाजार में इंट्रा-डे सत्र में उतार-चढ़ाव रहा। लेकिन चुनिंदा बैंकिंग और ऑटोमोबाइल शेयरों में हुई खरीदारी ने बाजार की रिकवरी में मदद की। बाजार अब काफी ज्यादा ओवरबॉट जोन में दिख रहा है। इसके साथ ही ब्याज दरों को लेकर काफी असमंजस की स्थिति दिख रही है। तकनीकी रूप से देखें तो एक मजबूत अपट्रेंड रैली के बाद निफ्टी आराम से 10-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) से ऊपर कारोबार कर रहा है। साथ ही ये हायर बॉटम भी बना रहा है। ये मौजूदा स्तरों बाजार में तेजी आने का संकेत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें