Stock market : भारतीय इक्विटी इंडेक्स 4 अगस्त को मजबूत रुख के साथ बंद हुए और निफ्टी 24,700 से ऊपर पहुंच गया। निफ्टी में सबसे ज्यादा तेजी वाले शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अदानी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल हैं, जबकि सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में पावर ग्रिड कॉर्प, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक, अपोलो हॉस्पिटल्स शामिल हैं। दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। जिनमें पीएसयू बैंक, फार्मा, रियल्टी, आईटी, मेटल, टेलीकॉम, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑटो इंडेक्स 0.5-2.5 फीसदी तक बढ़े हैं। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 1 फीसदी तथा स्मॉलकैप सूचकांक में 0.7 फीसदी की बढ़त हुई।
