Get App

Market Outlook: मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 21 मार्च को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Nifty trend: दो प्रमुख रुझान भारतीय बाजार को आकार दे रहे हैं। घरेलू खपत की थीम गति पकड़ रही है,जबकि निर्यात आधारित आईटी स्टॉक दबाव में हैं। इसके अलावा,डिफेंस और शिपिंग जैसे पिटे हुए सेक्टरों में नए सिरे से रुचि बढ़ती दिख रही है। इसके अलावा ही कंज्यूमर आधारित डिजिटल शेयरों में मजबूत मांग देखने को मिल रही है। यह ट्रेंड आगे जारी रहने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 20, 2025 पर 4:13 PM
Market Outlook: मजबूत बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 21 मार्च को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market cues : डेली चार्ट पर, निफ्टी ने फॉलिंग वेज फॉर्मेशन से बाहर निकलकर एक और बुलिश कैंडल बनाई है। ये बाजार के रुझान में सकारात्मक बदलाव का संकेत है

Stock market : 20 मार्च को भारतीय इक्विटी इंडेक्स मजबूत रुख के साथ बंद हुए। निफ्टी 23,200 के आसपास पहुंच गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 899.01 अंक या 1.19 फीसदी बढ़कर 76,348.06 पर और निफ्टी 283.05 अंक या 1.24 फीसदी बढ़कर 23,190.65 पर बंद हुआ। आ लगभग 2296 शेयरों में तेजी आई, 1554 शेयरों में गिरावट आई और 124 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। मेटल, मीडिया, आईटी,एफएमसीजी,ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,रियल्टी और टेलीकॉम सभी में 1 फीसदी की बढ़त रही। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में भारती एयरटेल, टाइटन कंपनी, बजाज ऑटो, बीपीसीएल, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज शामिल हैं, जबकि नुकसान में रहने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, ट्रेंट, श्रीराम फाइनेंस शामिल हैं।

प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि इंडेक्स ने वीकली एक्सपायरी के ट्रेड की शुरुआत मजबूती के साथ की। आज इसमें तेजी बनी रही। शुरुआत में थोड़ी गिरावट के बाद,निफ्टी ने पूरे सेशन में बढ़त जारी रखी। कारोबार के अंत में ये 283.05 अंकों की मजबूत बढ़त के साथ 23,190.65 पर बंद हुआ। सभी सेक्टरों ने दिन का अंत हरे निशान में किया। इसमें भी ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी रही। आज के कारोबार में, इंडेक्स आधारित शेयरों में काफी खरीदारी देखने को मिली जिसके परिणामस्वरूप मिड और स्मॉलकैप सेगमेंट का प्रदर्शन खराब रहा।

डेली चार्ट पर, निफ्टी ने फॉलिंग वेज फॉर्मेशन से बाहर निकलकर एक और बुलिश कैंडल बनाई है। ये बाजार के रुझान में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। हालांकि, ऑवरली चार्ट पर इंडेक्स ओवरबॉट ज़ोन में है जो यह दर्शाता है कि कुछ साइडवेज या करेक्टिव मूवमेंट हो सकता है। निफ्टी के लिए तत्काल रेजिस्टेंस 23,320 पर है, जबकि सपोर्ट 23,000 पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें