Market Outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 30 मई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market trend : मिडकैप 316 अंक चढ़कर 57,457 पर बंद हुआ है। आज निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में तेजी रही। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में तेजी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया आज रुपया 14 पैसे कमजोर होकर 85.50 के स्तर पर बंद हुआ है

अपडेटेड May 29, 2025 पर 4:22 PM
Story continues below Advertisement
Market cues: निफ्टी में मंथली एक्सपायरी के दिन उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। कमजोरी बनी हुई है। RSI अभी भी नीचे की ओर इशारा कर रहा है। निफ्टी के लिए अगला अहम सपोर्ट 24,670 पर है

Stock market : मई सीरीज एक्सपायरी की शानदार क्लोजिंग हुई है। आखिरी घंटे में बाजार में अच्छी रिकवरी आई है। सेंसेक्स-निफ्टी दिन के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी दिन के ऊपरी स्तर पर बंद हुए। मेटल, रियल्टी और फार्मा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। IT ऑटो इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए है। FMCG, PSE इंडेक्स हल्की गिरावट पर बंद हुए हैं। निफ्टी 81 अंक चढ़कर 24,834 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स 321 अंक चढ़कर 81,633 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 129 अंक चढ़कर 55,546 पर बंद हुआ है।

मिडकैप 316 अंक चढ़कर 57,457 पर बंद हुआ है। आज निफ्टी के 50 में से 36 शेयरों में तेजी रही। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में तेजी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया आज रुपया 14 पैसे कमजोर होकर 85.50 के स्तर पर बंद हुआ है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि निफ्टी में मंथली एक्सपायरी के दिन उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। कमजोरी बनी हुई है। RSI अभी भी नीचे की ओर इशारा कर रहा है। निफ्टी के लिए अगला अहम सपोर्ट 24,670 पर है। अगर निफ्टी इस स्तर से नीचे गिरता है तो एक तेज करेक्शन हो सकता है। ऐसे में निफ्टी 24,400 के स्तर तक गिर सकता है। अगर निफ्टी 24,670 के ऊपर टिका रहता है तो शॉर्ट टर्म में इसमें 25,000 या 25,150 की ओर एक शानदार रिकवरी देखने को मिल सकती है।


एंजेल वन में टेक्निकल और डेरिवेटिव रिसर्च हेड, समीत चव्हाण ने कहा कि निफ्टी के लिए मनोवैज्ञानिक रेजिस्टेंस अब 25,000 पर है। वहीं, 24,600 के आसपास तत्काल सपोर्ट है जो इसके 20-डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (20DEMA) के करीब ही है। चव्हाण ने आगे कहा कि बेंचमार्क इंडेक्स एक छोटे दायरे में फंसा दिख रहा है। ऐसे में स्टॉक और सेक्टर स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल रहा है। ट्रेडरों को इन सेक्टरों पर फोकस करना चाहिए,लेकिन भी सतर्क रहना चाहिए। हाल के कुछ ब्रेकआउट में फॉलोअप बाइंग का अभाव रहा है।

उतार-चढ़ाव के बावजूद म्यूचुअल फंड निवेशकों ने हासिल किया 30% तक रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल से जाने आगे की रणनीति

इस संभावना को और मजबूत करते हुए, बोफा सिक्योरिटीज के प्रबंध निदेशक और इक्विटीज हेड अरबिंद माहेश्वरी ने सीएनबीसी-टीवी18 के साथ एक बातचीत में कहा "निफ्टी का वैल्यूएशन सही लग रहा है। इसके साथ ही लॉन्ग टर्म स्ट्रक्चरल ग्रोथ की संभावना बनी हुई है। साल के बाकी बचे हिस्से में बाजार के वर्तमान स्तरों के आसपास ही कंसोलीडेट होने की संभावना है।"

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।