Market outlook: बाजार आज 17 जुलाई को बढ़त के साथ बंद हुआ है। निफ्टी आज 19700 के ऊपर की क्लोजिंग देने में कामयाब रहा है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 529.03 अंक या 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 66,589.93 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 147.00 अंक या 0.75 फीसदी बढ़ कर 19711.50 पर बंद हुआ है। आज के कारोबारी सत्र में लगभग 2013 शेयरों में तेजी आई है। वहीं, 1559 शेयरों में गिरावट आई है। जबकि 174 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
