Market outlook : सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद, जानिए 19 सितंबर को कैसी रह सकती है इनकी चाल

Share markets : बैंकिग शेयरों ने आज बाजार को सपोर्ट किया। निफ्टी बैंक 562 अंक चढ़कर 52,750 पर बंद हुआ। हालांकि मिडकैप 428 अंक गिरकर 59,753 पर बंद हुआ। IT, फार्मा, मेटल और तेल-गैस शेयरों में बिकवाली रही। एनर्जी, PSE, और इंफ्रा शेयरों पर दबाव रहा

अपडेटेड Sep 18, 2024 पर 4:24 PM
Story continues below Advertisement
Market mood : हाल में निफ्टी एक छोटे दायरे में घूमता दिखा। नीचे की ओर इसके लिए 25,300 पर सपोर्ट है। अगर निफ्टी इस स्तर से नीचे गिरता है तो यह 24,900-25,000 रेंज की ओर फिसल सकता है

Stock market : फेड आउटकम से पहले आज बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सेंसेक्स निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला है। निफ्टी बैंक बढ़त के साथ बंद हुआ है। IT, फार्मा, मेटल और तेल-गैस शेयरों में बिकवाली रही। एनर्जी, PSE, और इंफ्रा शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 131 अंक गिरकर 82,948 पर और निफ्टी 41 अंक गिरकर 25,378 पर बंद हुआ है।

बैंकिग शेयरों ने आज बाजार को सपोर्ट किया। निफ्टी बैंक 562 अंक चढ़कर 52,750 पर बंद हुआ। हालांकि मिडकैप 428 अंक गिरकर 59,753 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में कमजोरी देखने को मिली। वहीं, बैंक निफ्टी के 12 में 9 शेयरों में तेजी नजर आई।

19 सितंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


प्रोग्रेसिव शेयर्स के निदेशक आदित्य गग्गर का कहना है कि बैंकिंग शेयरों की अगुवाई में आई तेजी ने निफ्टी को 25,482 का नया हाई दर्ज करने में मदद की लेकिन मिड और स्मॉलकैप में आई गिरावट ने निफ्टी पर दबाव बनाया। देर से हुई रिकवरी ने इंडेक्स को अपने कुछ नुकसानों को कम करने में मदद की। कारोबारी सत्र के अंत में निफ्टी 41 अंकों के नुकसान के साथ 25,377.55 पर बंद हुआ। बैंकिंग इंडेक्स को छोड़कर सभी अहम इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए।

FOMC के फैसले जैसे बड़े इवेंट को ध्यान में रखते हुए निफ्टी में दोनों तरफ बड़े उतार-चढ़ाव की उम्मीद की जा सकती है। निफ्टी के लिए 25,580 पर रजिस्टेंस और 25,250 पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

एंजेल वन में तकनीकी और डेरिवेटिव रिसर्च के प्रमुख समीत चव्हाण ने कहा कि FOMC की घोषणा से पहले बाजार थोड़ा सतर्क लग रहा है। उन्होंने ट्रेडरों से इस वोलेटाइल दौर के दौरान आत्मसंतुष्टि और आक्रामक दोनों स्थितियो से बचने का आग्रह किया है।

MOTHERSON Share Price : QIP की इश्यू साइज से 4 गुना ज्यादा डिमांड, 5% से ज्यादा भागा संवर्धन मदरसन का शेयर

पीएल कैपिटल (प्रभुदास लीलाधर) के विक्रम कासट का कहना है कि यह तनाव तब पैदा हो रहा है जब फेड इस बात पर बहस कर रहा है कि ब्याज दरों में एक चौथाई अंक या आधा अंक की कटौती की जाए। खास बात यह है कि यह दर कटौती सिर्फ़ शुरुआत है। अपने आप में सिर्फ एक दर कटौती उच्च उधारी लागतों से जूझ रहे उधार लेने वालें के लिए रामबाण नहीं है और इसका पूरे घरेलू बजट पर न्यूनतम प्रभाव पड़ेगा। समय के साथ ब्याज दरों में कटौती की एक श्रृंखला का ही सही असर दिखेगा।

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों के बारे में घोषणा से पहले निफ्टी इंडेक्स ने एक नया हाई लगाया। हालांकि, कुछ ट्रेडरों ने ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली की जिसके कारण बाजार दिन के अपने शिखर से लगभग 130 अंक नीचे बंद हुआ।

हाल में निफ्टी एक छोटे दायरे में घूमता दिखा है। नीचे की ओर इसके लिए 25,300 पर सपोर्ट है। अगर निफ्टी इस स्तर से नीचे गिरता है तो यह 24,900-25,000 रेंज की ओर फिसल सकता है। ऊपर की ओर, 25,500 पर निफ्टी के लिए रजिस्टेंस है। जिसका अर्थ है कि बाजार के लिए शॉर्ट टर्म में इस स्तर से ऊपर जाना मुश्किल हो सकता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।