Get App

Market outlook : सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 10 नवंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market today : मेटल इंडेक्स में 1.4 फीसदी की बढ़त हुई है। जबकि आईटी,कंज्यूर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी और टेलीकॉम में 0.5 फीसदी की गिरावट आई है। बीएसई मिडकैप में 0.2 फीसदी की बढ़त रही है। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ है। निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस, अदानी एंटरप्राइजेज, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप गेनरों में रहे

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2025 पर 4:28 PM
Market outlook : सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 10 नवंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market today : 7 नवंबर को शेयर बाज़ार ने शुरुआती गिरावट से उबरते हुए,उतार-चढ़ाव भरे कारोबार का अंत सुस्ती के साथ किया। फाइनेंशियल और मेटल शेयरों में खरीदारी से बाज़ार में दिन के दौरान मज़बूत रिकवरी देखी गई

Stock markets : 7 नवंबर को उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में भारतीय स्टॉक इंडेक्स सपाट बंद हुए हैं। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 94.73 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,216.28 पर और निफ्टी 17.40 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,492.30 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1962 शेयरों में तेजी, 2036 शेयरों में गिरावट और 126 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो मेटल इंडेक्स में 1.4 फीसदी की बढ़त हुई है। जबकि आईटी,कंज्यूर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी और टेलीकॉम में 0.5 फीसदी की गिरावट आई है। बीएसई मिडकैप में 0.2 फीसदी की बढ़त रही है। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ है। निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस, अदानी एंटरप्राइजेज, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप गेनरों में रहे,जबकि भारती एयरटेल, टाटा कंज्यूमर, अपोलो हॉस्पिटल्स, टेक महिंद्रा और इंटरग्लोब एविएशन सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

वीकली बेसिस पर देखें तो बाजार में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट देखने को मिली है। आज एक महीने से ज़्यादा की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट नजर आई है। सेंसेक्स और निफ्टी में 1 फीसदी की गिरावट रही,जबकि मिडकैप और निफ्टी बैंक में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस हफ्ते निफ्टी के 38 शेयरों ने निगेटिव रिटर्न दिया है। हिंडाल्को, ग्रासिम और पावर ग्रिड सबसे ज़्यादा नुकसान में रहे हैं।

आगे कैसी रहेगी बाजार की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें