Stock Market : 16 मई को भारतीय इक्विटी इंडेक्स निगेटिव नोट पर बंद हुए और निफ्टी 25,000 के आसपास रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 200.15 अंक या 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 82,330.59 पर बंद हुआ। निफ्टी 42.30 अंक या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 25,019.80 पर बंद हुआ। आज लगभग 2525 शेयरों में तेजी आई,1312 शेयरों में गिरावट आई और 134 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।