Market outlook : लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 10 मार्च को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market view : LKP सिक्योरिटीज में टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि बैंक निफ्टी में तेज़ गिरावट रही। यह अपने राइजिंग ट्रेंडलाइन सपोर्ट से नीचे आ गया है और 200-डे के मूविंग एवरेज से नीचे चला गया है जो शॉर्ट-टर्म स्ट्रक्चर में कमज़ोरी दिखाता है
Market cues : मार्केट का ओवरऑल स्ट्रक्चर कमजोर बना हुआ है और डेली/वीकली चार्ट पर लोअर टॉप्स और बॉटम्स जैसा बेयरिश चार्ट पैटर्न बना हुआ है
Stock Market today : 9 मार्च को भारतीय इक्विटी इंडेक्स लगातार दूसरे सेशन में गिरावट के साथ बंद हुए और निफ्टी 24,000 के करीब रहा। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,352.74 अंक या 1.71 फीसदी गिरकर 77,566.16 पर और निफ्टी 422.40 अंक या 1.73 फीसदी गिरकर 24,028.05 पर बंद हुआ। लगभग 941 शेयर बढ़े, 3224 शेयर गिरे और 166 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। जिसमें ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल, PSU बैंक, ऑयल एंड गैस और प्राइवेट बैंक 2-4% नीचे बंद हुए हैं। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 2-2% की गिरावट आई है।
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स,आयशर मोटर्स,बजाज ऑटो,अल्ट्राटेक सीमेंट और मारुति सुजुकी निफ्टी के टॉप लूजर्स में रहे हैं। जबकि गेनर्स में विप्रो, सन फार्मा,अपोलो हॉस्पिटल,रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस शामिल रहे।
निफ्टी व्यू
थिनक्रेडब्लू सिक्योरिटीज के फाउंडर गौरव उदानी का कहना है कि आज निफ्टी में करीब 600 अंकों के भारी गैप-डाउन ओपनिंग के बाद उतार-चढ़ाव वाला सेशन देखने को मिला। हालांकि, इंडेक्स दिन के सबसे निचले लेवल से करीब 350 अंकों की अच्छी रिकवरी करने में कामयाब रहा। ये 23,700–23,800 के जोन में खरीदारी के लिए सपोर्ट मिलने का संकेत है।
रिकवरी से पता चलता है कि तेज़ बिकवाली के बावजूद,खरीदार निचले लेवल पर वापसी कर रहे हैं। टेक्निकल नज़रिए से,अगर निफ्टी आने वाले सेशन में 24,150 के निशान से ऊपर बना रहता है तो यह अगले कुछ सेशन में 24,400 के लेवल की ओर बढ़ सकता है। मार्केट अभी जियोपॉलिटिकल टेंशन को लेकर बहुत सेंसिटिव हैं। अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़ी खबरों के चलते इसमें तेज उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
ऐसे माहौल में,ट्रेडर्स को बहुत ज़्यादा लेवरेज और ओवरट्रेडिंग से बचना चाहिए। इसके साथ ही डिसिप्लिन्ड रिस्क मैनेजमेंट पर फोकस करना चाहिए क्योंकि वोलैटिलिटी ज़्यादा रहने की संभावना है।
HDFC सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी का कहना है कि शुक्रवार की भारी गिरावट के बाद निफ्टी में सोमवार को भी तेज गिरावट जारी रही। अंत में कुछ रिकवरी के बाद यह 422 अंक नीचे बंद हुआ। डेली चार्ट पर लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक ठीक-ठाक ग्रीन कैंडल बनी है। टेक्निकली,यह मार्केट एक्शन अपसाइड रिकवरी के साथ तेज डाउन ट्रेंड मूवमेंट दिखाता है।
मार्केट का ओवरऑल स्ट्रक्चर कमजोर बना हुआ है और डेली/वीकली चार्ट पर लोअर टॉप्स और बॉटम्स जैसा बेयरिश चार्ट पैटर्न बना हुआ है। सोमवार को 23700 के आसपास एक नया लोअर लो बनने के बाद, शॉर्ट टर्म में 24200-24300 के लेवल की ओर मामूली पुलबैक की ज्यादा संभावना है,जिसमें उछाल में बिकवाली का मौका मिल सकता है।
बैंक निफ्टी व्यू
LKP सिक्योरिटीज में टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा का कहना है कि बैंक निफ्टी में तेज़ गिरावट रही। यह अपने राइजिंग ट्रेंडलाइन सपोर्ट से नीचे आ गया है और 200-डे के मूविंग एवरेज से नीचे चला गया है जो शॉर्ट-टर्म स्ट्रक्चर में कमज़ोरी दिखाता है। इंडेक्स ने 57,500–57,800 के पास अहम हॉरिजेन्टल सपोर्ट ज़ोन को भी तोड़ दिया है,जो अब तत्काल रेजिस्टेंस एरिया में बदल गया है। मोमेंटम इंडिकेटर में गिरावट दिख रही है। RSI ओवरसोल्ड ज़ोन में फिसल गया है। इससे पता चलता है कि हाल की बिकवाली बढ़ गई है।
हालांकि टेक्निकल पुलबैक से इनकार नहीं किया जा सकता,लेकिन जब तक इंडेक्स 59,200–59,300 ज़ोन को वापस पाने में कामयाब नहीं हो जाता, तब तक बाजार में दबाव बढ़ने की संभावना कायम रहेगी। बैंक निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट सोमवार के सेशन के सबसे निचले लेवल 55,300 के आसपास है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।