Get App

Market outlook :  लगातार चौथे सेशन में गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 12 जनवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Stock Market today : निफ्टी पर अदानी एंटरप्राइजेज, श्रीराम फाइनेंस, NTPC, ICICI बैंक और जियो फाइनेंशियल टॉप लूजर रहे, जबकि गेनरों में एशियन पेंट्स, ONGC, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, HCL टेक्नोलॉजीज और इटरनल शामिल रहे

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 4:47 PM
Market outlook :  लगातार चौथे सेशन में गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 12 जनवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market cues : LKP सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे का कहना है कि निफ्टी और नीचे गिर गया है, 50 EMA से नीचे चला गया है, जो बढ़ती कमजोरी का संकेत है

Stock Market news : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स 9 जनवरी को लगातार चौथे सेशन में गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 25,700 से नीचे चला गया। क्लोजिंग पर, सेंसेक्स 604.72 अंक या 0.72 प्रतिशत गिरकर 83,576.24 पर और निफ्टी 193.55 अंक या 0.75 प्रतिशत गिरकर 25,683.30 पर बंद हुआ। आज लगभग 918 शेयरों में तेज़ी आई, 2889 शेयरों में गिरावट रही और 131 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

निफ्टी पर अदानी एंटरप्राइजेज, श्रीराम फाइनेंस, NTPC, ICICI बैंक और जियो फाइनेंशियल टॉप लूजर रहे, जबकि गेनरों में एशियन पेंट्स, ONGC, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, HCL टेक्नोलॉजीज और इटरनल शामिल रहे।

BSE मिडकैप इंडेक्स में 0.9% की गिरावट आई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 1.7% गिरा। सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो IT, PSU बैंक, ऑयल एंड गैस को छोड़कर, बाकी सभी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। ऑटो, FMCG, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1-2 प्रतिशत की गिरावट आई।

इस हफ्ते बाजार

वीकली बेसिस पर देखें तो बाजार की 2 हफ़्ते की तेज़ी खत्म हो गई और 3 महीनों में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई है। इस हफ़्ते BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा घटा है। निफ्टी में करीब 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। सभी इंडेक्स में 6 प्रतिशत तक का नुकसान देखने को मिला है। निफ्टी बैंक में नुकसान हुआ है। लेकिन, इसने बाकी इंडेक्स के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। यह 1.5 प्रतिशत नीचे बंद हुआ है। बेंचमार्क के साथ ही मिडकैप इंडेक्स भी गिरा है। यह 2.5 प्रतिशत से ज़्यादा नीचे बंद हुआ है।

12 जनवरी को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें