Get App

Market outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 14 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Stock Market : अपोलो हॉस्पिटल्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प, डॉ रेड्डीज लैब्स, सिप्ला निफ्टी के टॉप गेनरों में रहे। जबकि इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदानी पोर्ट्स, टाइटन कंपनी और आईटीसी निफ्टी के टॉप लूजर रहे। ऑटो, मेटल और फार्मा में 1-1 फीसदी की बढ़त के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 13, 2025 पर 4:10 PM
Market outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 14 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market cues : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को अलास्का में होने वाली बैठक से पहले निवेशकों के सेंटीमेंट में सुधार हुआ है

Market news : 13 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में तेजी रही और निफ्टी 24,600 के ऊपर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 304.32 अंक या 0.38 फीसदी बढ़कर 80,539.91 पर और निफ्टी 131.95 अंक या 0.54 फीसद बढ़कर 24,619.35 पर बंद हुआ। लगभग 2099 शेयरों में तेजी, 1806 शेयरों में गिरावट और 142 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 0.5 फीसदी की बढ़त हुई।

अपोलो हॉस्पिटल्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प, डॉ रेड्डीज लैब्स, सिप्ला निफ्टी के टॉप गेनरों में रहे। जबकि इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदानी पोर्ट्स, टाइटन कंपनी और आईटीसी निफ्टी के टॉप लूजर रहे। ऑटो, मेटल और फार्मा में 1-1 फीसदी की बढ़त के साथ सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के विनोद नायर का कहना है कि रिटेल महंगाई के आठ साल के निचले स्तर पर पहुंचने से भारतीय शेयर बाज़ार में उम्मीद की किरण नजर आई। इससे ऑटो और मेटल सेक्टर में डिस्क्रिशनरी खर्च में रिकवरी की उम्मीदें बढ़ीं हैं। मिडकैप शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया जो निवेशकों से सेंटीमेंट में सुधार का संकेत है।

चीन के लिए टैरिफ की समयसीमा बढ़ाए जाने और तेल की कीमतों में नरमी से ग्लोबल सेंटीमेंट में सुधार हुआ है। ट्रंप के रुख और ग्लोबल अनिश्चितताओं के बावजूद, वित्त वर्ष 2026 के लिए भारत में ग्रोथ और महंगाई की स्थिति अनुकूल बनी हुई है। टैरिफ से जुड़ी खबरों के चलते मामूली गिरावट का जोखिम है। भारत 15 अगस्त को होने वाली ट्रंप-पुतिन बैठक का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें