Get App

Market outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 24 जुलाई को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market trend : ग्लोबल ट्रेड वार्ताओं में हो रही प्रगति से निकट भविष्य में ट्रेड टेंशन कम होने और बाज़ार में स्थिरता बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि महंगा वैल्यूएशन चिंता का विषय बना हुआ है। लेकिन बाज़ार की मौजूदा मज़बूती निकट भविष्य में कंपनियों की अर्निंग में सुधार की संभावना का संकेत दे रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 23, 2025 पर 4:29 PM
Market outlook : बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, जानिए 24 जुलाई को कैसी रह सकती है इसकी चाल
अमेरिका-जापान ट्रेड डील के चलते ग्लोबल सेंटीमेंट बेहतर हुआ। इससे हमारे बाजारों पर भी अच्छा असर हुआ है

Stock Market : अच्छे ग्लोबल संकेतों से आज बाजार में जोश देखने को मिला।सेंसेक्स, निफ्टी अच्छी बढ़त पर बंद हुए हैं। मिडकैप इंडेक्स निचले स्तर से सुधरकर बढ़त पर बंद हुआ है। फार्मा, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। वहीं, रियल्टी और FMCG शेयरों में दबाव रहा। सेंसेक्स 540 प्वाइंट चढ़कर 82,727 पर बंद हुआ। निफ्टी 159 प्वाइंट चढ़कर 25,220 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 454 प्वाइंट चढ़कर 57,210 पर बंद हुआ। मिडकैप 204 प्वाइंट चढ़कर 59,307 पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में तेजी देखने को मिली है। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में तेजी रही। वहीं, रुपया आज 4 पैसे कमजोर होकर 86.41 रुपए प्रति शेयर के स्तर पर बंद हुआ है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ मार्केट स्ट्रेटेजिस्ट आनंद जेम्स का कहना है कि निफ्टी में सीमित बढ़त की संभावना बनी हुई है। कल 10-डे SMA ने गिरावट को बढ़ावा दिया, लेकिन 50-डे SMAने गिरावट को रोकने में मदद की।" "इससे आज फिर से तेजी की उम्मीदें बनी। अब निफ्टी के लिए 25,215 और उसके बाद 25,400 का लक्ष्य संभव लग रहा है। आगे भी बढ़त की संभावना इस बात पर निर्भर करती है कि डिसेंडिंग ब्रॉडनिंग वेज पैटर्न कैसे विकसित होता है। निफ्टी का 200-डे एसएमए 24,000 के स्तर के आसपास स्थित है. निफ्टी के लिए 24,800 और 24,450 पर इंटरमीडिएट सपोर्ट है।

फिलिप मॉरिस के शेयरों में तेज गिरावट, भारतीय तंबाकू कंपनियों के लिए क्या हैं मायने?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें