Stock market : लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद, भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी लौटती दिखी है। सेंसेक्स-निफ्टी 21 मई को बढ़त लेकर बंद हुए है। सेंसेक्स 410 अंक या 0.51 फीसदी बढ़कर 81,596.63 पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी 130 अंक या 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 24,813.45 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स आज बढ़त के साथ 81,327.61 के स्तर पर खुला था। जबकि कल इसकी क्लोजिंग 81,186.44 के स्तर पर हुई थी। इंट्राडे में आज यह 800 अंक या 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 82,021.64 के हाई पर पहुंच गया।