Stock markets : RBI पॉलिसी के बाद बाजार में जोश देखने को मिला है। सेंसेक्स और निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। बैंकिंग और IT शेयरों में खरीदारी रही। ऑटो, मेटल और PSU बैंक इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए। एनर्जी, स्मॉलकैप और फार्मा इंडेक्स गिरकर बंद हुए। कापोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 447 प्वाइंट चढ़कर 85,712 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 153 प्वाइंट चढ़कर 26,186 पर बंद हुआ। इंट्राडे में निफ्टी 26,200 के पार जाता दिखा। बैंक निफ्टी 489 प्वाइंट चढ़कर 59,777 पर बंद हुआ। मिडकैप 295 प्वाइंट चढ़कर 60,595 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।
