Get App

Market outlook : उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 26 सितंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market outlook: छोटे-मझोले शेयरों ने तुलनात्मक रुपए के बेहतर प्रदर्शन किया है। जिसके चलते मिडकैप 267 अंक चढ़कर 40406 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में खरीदारी रही। जबकि निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया भी आज 22 पैसा कमजोर होकर 83.15 पर बंद हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2023 पर 12:00 AM
Market outlook : उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 26 सितंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market outlook : निफ्टी सपाट रुख के साथ खुला और आज उतार-चढ़ाव भरा दिन देखने को मिला। निफ्टी में दोनों तरफ बेतहाशा उतार-चढ़ाव देखा गया और अंत में बिल्कुल सपाट बंद हुआ। ऐसे में इसने डेली चार्ट पर एक डोजी पैटर्न बना

Market outlook : आज मिडकैप एक्सपायरी वाले दिन बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबारी सत्र के अंत में बाजार फ्लैट बंद हुआ हुआ। सेंसेक्स 15 अंक चढ़कर 66 हजार 24 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी बिना बदलाव के 19 हजार 675 पर बंद हुआ। आज सबसे ज्यादा खरीदारी रियल्टी, बैंकिंग, PSE शेयरों में रही। वहीं, IT और फार्मा शेयरों में दबाव रहा। बैंकिंग शेयरों में कुछ खरीदारी देखने को मिली जिसके चलते निफ्टी बैंक154 अंक चढ़कर 44766 पर बंद हुआ। छोटे-मझोले शेयरों ने तुलनात्मक रुपए के बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके चलते मिडकैप 267 अंक चढ़कर 40406 पर बंद हुआ।

आज सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में खरीदारी रही। जबकि निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया भी आज 22 पैसा कमजोर होकर 83.15 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1817 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 1835 शेयर गिरे हैं। जबकि 161 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बजाज फाइनेंस, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, अपोलो हॉस्पिटल्स, बजाज फिनसर्व और कोल इंडिया निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं। जबकि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, हीरो मोटोकॉर्प, इंफोसिस और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं। अलग सेक्टर की बात करें तो रियल्टी इंडेक्स 1.5 फीसदी और बैंक इंडेक्स 0.3 फीसदी बढ़ा है। जबकि आईटी इंडेक्स में 0.7 फीसदी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में 0.3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.40 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट नोट पर बंद हुआ है।

26 सितंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें