Get App

Market outlook : हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में रहा दबाव, जानिए 21 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market outlook : बाजार में आज दबाव देखने को मिला है। 18 अगस्त को सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। एफएमसीजी और पावर को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए है। आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.5 फीसदी और मेटल इंडेक्स में लगभग 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज हल्की बढ़त के साथ 83.10 के स्तर पर बंद हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 18, 2023 पर 10:27 PM
Market outlook : हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में रहा दबाव, जानिए 21 अगस्त को कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market outlook : एफएमसीजी और पावर को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए है। आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.5 फीसदी और मेटल इंडेक्स में लगभग 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है

Market outlook : कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में दबाव देखने को मिला है। 18 अगस्त को सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। अब तक मजबूती दिखाते आ रहे छोट-मझोले शेयर भी आज दबाव में आ गए। जिसके चलते मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी आज लाल निशान में बंद हुए हैं। IT, PSE और रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही। जबकि PSU बैंक, FMCG और मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 202.36 अंक या 0.31 फीसदी गिरकर 64948.66 पर और निफ्टी 55.10 अंक या 0.28 फीसदी गिरकर 19310.20 पर बंद हुआ। आज लगभग 1523 शेयरों में बढ़त देखने को मिली है। जबकि 1978 शेयर गिरे हैं। वहीं, 133 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।

हीरो मोटोकॉर्प,टीसीएस,कोल इंडिया,हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा शामिल निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं। जबकि अदानी एंटरप्राइजेज,अदानी पोर्ट्स,आयशर मोटर्स,मारुति सुजुकी और नेस्ले इंडिया निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं।

एफएमसीजी और पावर को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए है। आईटी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.5 फीसदी और मेटल इंडेक्स में लगभग 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज हल्की बढ़त के साथ 83.10 के स्तर पर बंद हुआ है। जबकि कल इसकी बंदी 83.15 पर हुई थी।

21 अगस्त को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें