Get App

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में दबाव, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने 4 शेयर्स पर लगाया दांव

Maruti Suzuki पर सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 9800 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 103 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 165/260 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 65 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jul 24, 2023 पर 12:09 PM
कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में दबाव, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने 4 शेयर्स पर लगाया दांव
RVNL पर सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 143 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

आज बाजार में रिलायंस और कोटक बैंक की कमजोरी से बना दबाव नजर आया। शुक्रवार को जारी नतीजों के बाद RIL करीब 2 परसेंट नीचे गिर गया है। कोटक बैंक का शेयर भी रिजल्ट के बाद 3 परसेंट लुढ़का। हालांकि निचले स्तरों से बाजार में थोड़ी रिकवरी नजर आई। जिसके बाद दोनों इंडेक्स हरे निशान में आए। ऐसे बाजार में कमाई के लिए सच्चितानंद उत्तेकर ने मारुति सुजुकी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि कविता जैन ने गोदरेज प्रॉपर्टीज में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने पीवीआई आयनॉक्स पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने आरवीएनएल पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Maruti Suzuki

सच्चितानंद उत्तेकर ने Maruti Suzuki के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जुलाई की एक्सपायरी वाली 9800 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 103 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 165/260 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 65 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Godrej Properties Future

कविता जैन ने Godrej Properties पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Godrej Properties में 1640 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1665/1685 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1618 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें