Market Rally Miss Fear:क्या आपने भी फिलहाल बाजार की रैली को किया है मिस? तो अनुज सिंघल से जानें अब क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि क्या आपको लग रहा है कि मैंने तो रैली मिस कर दी?कोई चिंता नहीं, अभी तो 700-1000 अंकों की रैली और बाकी है। ये एक्सपायरी हफ्ता है, बाजार का ट्रेंड घूम चुका है। अगर एक्सपायरी 24,000 के ऊपर हो जाए तो हैरानी नहीं होगी। 200 DMA है 24,075 पर, एक्सपायरी वहां भी हो सकती है। बस आपको बने रहना है और अपना SL ट्रेल करना है

अपडेटेड Mar 24, 2025 पर 9:04 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि हमने पोजीशनल लॉन्ग का नजरिया लिया था। वह भी 47,800 के SL के साथ। SL को बढ़ाकर 48,800 और फिर 49,700 किया।

Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि क्या आपको लग रहा है कि मैंने तो रैली मिस कर दी?कोई चिंता नहीं, अभी तो 700-1000 अंकों की रैली और बाकी है। ये एक्सपायरी हफ्ता है, बाजार का ट्रेंड घूम चुका है। अगर एक्सपायरी 24,000 के ऊपर हो जाए तो हैरानी नहीं होगी। 200 DMA है 24,075 पर, एक्सपायरी वहां भी हो सकती है। बस आपको बने रहना है और अपना SL ट्रेल करना है। 22,150 से हमारा एक ही नजरिया है। निफ्टी पर लॉन्ग रहें। स्ट्रेटजी रही है कि लॉन्ग रहें और पिछले दिन के निचले स्तर को SL बनाएं। उन्होंने आगे कहा कि आज फिर गैप अप हो रहा है, नया ट्रेलिंग SL 23,133 पर लगाए। अगर 23,133 पर SL लगा तो भी 1000 अंक आपकी झोली में हैं।

बाजार: आखिर क्या बदला?

इस रैली का शुरुआत प्वाइंट रहा डॉलर इंडेक्स का गिरना। डॉलर इंडेक्स गिरा और पैसा इमर्जिंग मार्केट्स में आना शुरू हुआ। 22,000 पर निफ्टी के वैल्युएशन आकर्षक थे। 22,000 पर हमने नजरिया लिया कि अब निफ्टी खरीदें। उस वक्त हमें नहीं पता था रैली इतनी तेज होगी, लेकिन ये जरूर पता था कि वहां खरीदने वाला फंसेगा नहीं। FIIs के शॉर्ट्स ने 5 महीने बाद पैसा बनाना बंद किया। FIIs ने जोरदार तरीके से शॉर्ट कवरिंग की शुरुआत की। पिछले दो दिनों से FIIs ने कैश में भी खरीदारी की। पैसे का दस्तूर है, जहां तेजी होगी वहां वो जाता है। खराब खबर पर भी बाजार ने चलना शुरू किया। इंडसइंड बैंक की निगेटिव खबर पर बैंक निफ्टी चला।


बाजार: अब आगे क्या?

अनुज सिंघल ने कहा कि एशियन बाजारों को अब ट्रंप का डर खत्म हो चुका है। 2 अप्रैल की टैरिफ डेडलाइन करीब है लेकिन मार्केट ऊपर है। एक रिस्क हमेशा रहेगा कि यह रैली फेल हो जाए लेकिन ये तो हमेशा बाद में ही पता चलेगा। हो सकता है यह रैली 24,000 पर रुके या 24,500 पर। या ये भी हो सकता है कि यह रैली रुके ही ना और नया शिखर लगा दे। हमारा काम बाजार की भविष्यवाणी करना नहीं है। हमारा काम है रिस्क-रिवार्ड को तोलकर ट्रेड/इन्वेस्ट करना। गिरते समय में 23,000 पर भी बेच सकते थे। चढ़ते समय आप 23,500 पर भी खरीद सकते हैं। इसमें कोई विरोधाभास नहीं है अगर आप ट्रेडर हो। अगर आप निवेशक हो तो अब लंबा सफर तय करना है। 10-20 साल का नजरिया है तो क्या फर्क पड़ता है 22,000 पर लें या 25,000 पर।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि पहला रजिस्टेंस 23,400-23,450 (शुक्रवार का हाई, 20 WEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,525-23,575 (कॉल राइटर्स का जोन पर है। पहला सपोर्ट 23,200-23,250 (पुट राइटर्स का जोन) पर है। बड़ा सपोर्ट 23,100-23,150 (शुक्रवार का निचला स्तर) पर है। लॉन्ग रहें और SL को बढ़ाकर 23,133 पर लाएं। खरीदारी का बढ़िया जोन 23,250-23,350 पर है जबकि SL 23,133 पर लगाए। अलर्ट- शॉर्ट करने के बारे में सोचें भी नहीं।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि हमने पोजीशनल लॉन्ग का नजरिया लिया था। वह भी 47,800 के SL के साथ। SL को बढ़ाकर 48,800 और फिर 49,700 किया। अब SL को बढ़ाकर 50,200 करें। निफ्टी बैंक सबसे अहम 200 DMA को टेस्ट कर सकता है। निफ्टी बैंक का 200 DMA 50,960 पर है जो अभी 370 अंक दूर है। अगर निफ्टी बैंक यहां नहीं रुका तो 1000 अंक और जोड़ सकता है। अगर निफ्टी बैंक यहां रुक गया तो कुछ मुनाफावसूली हो सकती है। पहला रजिस्टेंस 50,700-50,800 (ऑप्शन के मुताबिक) है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 50,900-51,000 (200 DMA) पर है। वहीं पहला सपोर्ट 50,200-50,400 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 49,800-50,000 पर है। 50,400 तक की किसी भी गिरावट को खरीदें, और स्टॉपलॉस 50,200 पर है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।