Market This Week: सकारात्मक वैश्विक संकेतों और उम्मीद से बेहतर अमेरिकी जीडीपी डेटा के कारण 26 जुलाई को समाप्त बजट सप्ताह में भारतीय बाजार ने ताजा रिकॉर्ड ऊंचाई बनाना जारी रखा। अमेरिकी जीडीपी डेटा यूएस फेड द्वारा शीघ्र दर में कटौती का संकेत दे रहा है। इस बीच, एफएंडओ एक्सपायरी, केंद्रीय बजट की घोषणाओं और इंडिया इंक के मिले-जुले नतीजों ने इस हफ्ते के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव बनाए रखा। इस हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 728.07 अंक या 0.90 प्रतिशत बढ़कर 81,332.72 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी इंडेक्स 303.9 अंक या 1.23 प्रतिशत बढ़कर 24,834.80 पर बंद हुआ। 26 जुलाई को निफ्टी इंडेक्स ने 24,861.15 की नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। जबकि बीएसई सेंसेक्स भी 81587.76 की रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंच गया।
