Market Strategy : बाजार की आगे की चाल और आउटलुक पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल के मुताबिक कल आखिर क्यों गिरा बाजार, इसका कोई जवाब है? FIIs ने `2575 करोड़ रुपये बेचा, DIIs ने `5,750 करोड़ रुपये की खरीदारी की। FIIs की बिकवाली से दोगुने से ज्यादा DIIs की खरीदारी की। कल FIIs ने इंडेक्स फ्यूचर्स में खरीदारी की है। FIIs ने लॉन्ग जोड़े और शॉर्ट काटे, फिर भी बाजार में हाहाकार मचा। अगर वायरस कारण होता तो सिर्फ हमारा बाजार क्यों गिरता?बैंकों के अपडेट इतने भी खराब नहीं थे कि बैंक निफ्टी 1000 अंक गिरे। कल बाजार का दर्द मिडकैप, स्मॉलकैप की गिरावट से समझा जा सकता है।
