Get App

Market Strategy: 25,000 के नीचे फिसले तो ट्रेंड होगा निगेटिव, अनुज सिंघल से जानें इंडेक्स पर एक्सपायरी के दिन क्या होनी चाहिए रणनीति

Market Strategy: आज का सबसे बड़ा संकेत निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है। पुट राइटर्स के मुकाबले कॉल राइटर्स का भरोसा ज्यादा बड़ा है। 25,500 और 25,600 कॉल में 25,400 पुट के मुकाबले दोगुना OI है। बड़ा सवाल ये है कि कॉल राइटर फंसेगा या आज फिर ऑप्शन राइटर का दिन होगा? जो भी हो, आज की बेसिक ऑप्शन रेंज 25,350-25,550 होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 03, 2025 पर 9:01 AM
Market Strategy: 25,000 के नीचे फिसले तो ट्रेंड होगा निगेटिव, अनुज सिंघल से जानें इंडेक्स पर एक्सपायरी के दिन क्या होनी चाहिए रणनीति
निफ्टी बैंक की कल की गिरावट थोड़ी बड़ी थी, लेकिन अब भी 10 और 20 DEMA के ऊपर हैं। इसका पहला सपोर्ट 56,800-56,850 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 56,400-56,500 पर है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

कल निफ्टी और बैंक निफ्टी गिरे, लेकिन टूटे नहीं. दोनों इंडेक्स ने ठीक 10 DEMA पर सपोर्ट लिया। कल भी हमने 25,350 और 56,800 को लक्ष्मण रेखा माना था। मूविंग एवरेज के पास जाना एक अच्छी बात होती है। एकतरफा रैली के बाद बाजार काफी overextended था। 10 और 20 DEMA तक की गिरावट हमेशा बढ़िया होती है। अभी भी नजरिया वही है: 20 DEMA तक की गिरावट में डरना नहीं है। निफ्टी का 10 DEMA है 25,350 और 20 DEMA है 25,175 पर है। 25,175-25,350 तक की गिरावट month end calls जोड़ने का मौका है। अगर 25,000 के नीचे फिसले तो ट्रेंड निगेटिव होगा।

बाजार: आज के संकेत

आज का सबसे बड़ा संकेत निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है। पुट राइटर्स के मुकाबले कॉल राइटर्स का भरोसा ज्यादा बड़ा है। 25,500 और 25,600 कॉल में 25,400 पुट के मुकाबले दोगुना OI है। बड़ा सवाल ये है कि कॉल राइटर फंसेगा या आज फिर ऑप्शन राइटर का दिन होगा? जो भी हो, आज की बेसिक ऑप्शन रेंज 25,350-25,550 होगी । 25,550 के ऊपर कॉल राइटर फंसेगा और 25,350 के नीचे पुट राइटर फंसेगा। डीमार्ट के तिमाही अपडेट अच्छे लेकिन ब्रोकरेज रिपोर्ट मिलीजुली है। PNB और इंडियन बैंक के तिमाही अपडेट अच्छे हैं। M&M फाइनेंस के तिमाही अपडेट खराब हैं। अब तक जो भी अपडेट आए हैं, वो नतीजों में बड़ी रिकवरी के संकेत नहीं दे रहे हैं। अगर नतीजों में सही मायने में रिकवरी नहीं आई तो बाजार गिर सकता है। इस बार के नतीजे make or break साबित होने वाला हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें