अमेरिकी टैरिफ को लेकर चिंता के बीच ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय बाजार में भी वौलेटिलिटी देखने को मिली। हालांकि घरेलू और विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार खरीदारी और डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती के कारण 28 मार्च को लगातार दूसरे हफ्ते भी बाजार साप्ताहिक आधार पर बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा। 28 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 509.41 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 77,414.92 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 168.95 अंक यानी 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ 23,519.35 के स्तर पर बंद हुआ।
