Market This week: गुड फ्राइडे के चलते भारतीय बाजार 18 अप्रैल को बंद रहें। यहीं कारण रहा कि बीते हफ्ते केवल बाजार में केवल 4 दिन ट्रेडिंग हुई। हालांकि छुट्टी के कारण कम हुए सप्ताह में भी भारतीय बाजारों ने अपना दमखम बरकरार रखा और वीकली आधार पर बाजार फरवरी 2021 के बाद से सबसे बड़ी वीकली बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा। एफआईआई की भारतीय बाजार में खरीदारी, 5 साल के निचले स्तर पर मुद्रास्फीति, कच्चे तेल की कीमतों में दबाव, सामान्य से अधिक मानसून की उम्मीद और बढ़ते अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध से कोई नुकसान नहीं होने के कारण बाजार में तेजी का दम दिखा।
