Market trend : आज IT शेयरों में भारी बिकवाली बाजार पर भारी पड़ रही है। मंथली एक्सपायरी के दिन निफ्टी करीब 200 अंक फिसलकर 25500 के पास कारोबार कर रहा है। भारती एयरटेल, इंफोसिस,TCS और रिलायंस ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। AI और एंन्थ्रोपिक की चिंता IT शेयरों पर हावी नजर आ रही है। इनमें लगातार पांचवे दिन बिकवाली जारी है। आज भी IT इंडेक्स तीन फीसदी से ज्यादा फिसला है। HCL टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और TCS निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। ऊधर मिडकैप IT शेयरों पर भी तगड़ी मार पड़ी है।
