Market Trend: अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच 24500 के ऊपर पहुंचा निफ्टी, जानिए स्टॉक और इंडेक्स में क्या हो ट्रेडिंग रणनीति

Market Trend:वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 24457-24493/24521 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 24541-24586 पर है। इसके लिए पहला बेस 24266-24309 पर और बड़ा बेस 24178-24219 पर है। शुक्रवार को निफ्टी ने ऊपर के सभी लक्ष्य हासिल किए। FIIs की कैश खरीदारी दिखी,इंडेक्स में शॉर्ट कवरिंग हुई

अपडेटेड Aug 03, 2026 पर 10:42 AM
Market Trend:वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी अब भी रेंज में है, लेकिन इसी दायरे में ट्रेड के पूरे मौके हैं। 57000 पर कॉल-पुट राइटिंग सबसे ज्यादा है। कच्चे तेल में नरमी है। इससे आज सेंटीमेंट बेहतर रह सकता है

Market Trend : ग्लोबल मार्केट से मिले रहे अच्छे संकेतों के बीच भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ खुले और निफ्टी 24500 के ऊपर पहुंच गया है। सुबह 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 519.05 अंक या 0.66% बढ़कर 78,613.69 पर और निफ्टी 172.95 अंक या 0.71% बढ़कर 24,556.55 पर कारोबार दिख रहा था। निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन,बजाज फाइनेंस,ITC,TMPV और बजाज फिनसर्व शामिल हैं,जबकि गिरावट वाले शेयरों में सन फार्मा,मारुति सुजुकी,भारती एयरटेल,ONGC और अपोलो हॉस्पिटल शामिल हैं। सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। FMCG और टेलीकॉम इंडेक्स में 1-1% की बढ़ोतरी देखने को मिल रह है।

निफ्टी पर रणनीति

ऐसे में बाजार पर अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 24457-24493/24521 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 24541-24586 पर है। इसके लिए पहला बेस 24266-24309 पर और बड़ा बेस 24178-24219 पर है। शुक्रवार को निफ्टी ने ऊपर के सभी लक्ष्य हासिल किए। FIIs की कैश खरीदारी दिखी,इंडेक्स में शॉर्ट कवरिंग हुई। नेट शॉर्ट 13,500 घटकर 1.73 लाख पर आया है। पुट में भी शॉर्ट पोजिशन बनी, इससे बाजार को सपोर्ट मिला। US बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। आज चिप शेयरों पर नजर रहेगी।


कच्चे तेल में नरमी बाजार के लिए राहत की बात है। 24500-24600 पर कॉल राइटिंग हुई है। 24300-24200 पर पुट राइटिंग दिखी है। बेस-1 तक किसी भी गिरावट में खरीदारी की रणनीति रहेगी। निफ्टी में पहली बड़ी रुकावट 24457 पर है। इसके बाद 24493-24521 कॉल राइटर्स जोन है, फिर रजिस्टेंस-1 यानी 24586 बड़ा सप्लाई जोन होगा,इसके ऊपर ही नया लक्ष्य तय होगा।

Trading Plan: कच्चे तेल की नरमी और इंडिया VIX में गिरावट से मिलेगा सपोर्ट, निफ्टी-बैंक निफ्टी में देखने को मिल सकती है अच्छी रफ्तार

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 57443-57578 पर होगा। इसके बाद बड़ा रजिस्टेंस 57813-57967/58081 पर होगा। इसके लिए पहला बेस 56626-56801 पर और बड़ा बेस 56468-56561 पर होगा। बैंक निफ्टी अब भी रेंज में है, लेकिन इसी दायरे में ट्रेड के पूरे मौके हैं। 57000 पर कॉल-पुट राइटिंग सबसे ज्यादा है। कच्चे तेल में नरमी है। इससे आज सेंटीमेंट बेहतर रह सकता है। बेस-1 तक किसी भी गिरावट में खरीदारी की रणनीति रहनी चाहिए। रजिस्टेंस-1 के ऊपर टिकते ही रजिस्टेंस-2 तक स्विंग संभव है। 58000 पर भारी कॉल राइटिंग हुई है। फिलहाल 58081 तक की ही तेजी का अनुमान है। 58081 के ऊपर टिकने पर नए लक्ष्य तय होंगे।

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं manasjaiswal.com के मानस जायसवाल। इनकी आज के सत्र में GAIL में 176 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 190 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। अशोक लीलैंड में भी इनकी 163 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ,172 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।