Get App

Market trends: लगातार दूसरे हफ्ते देखने को मिली बढ़त, अगले हफ्ते बाजार के लिए ये रहेंगे अहम ट्रिगर

Stock market : 29 नवंबर की शाम को GDP ग्रोथ के आंकड़े आए हैं। 2 दिसंबर को इन आंकड़ों पर बाजार का रिएक्शन देखने को मिलेगा। दूसरी तिमाही में GDP ग्रोथ को जोर का झटका लगा है। 2 दिसंबर को बाजार नवंबर के आटो बिक्री आंकड़ों पर भी रिएक्शन करेगा। अक्टूबर की फ्लैट सेल्स के बाद नवंबर में ऑटो कंपनियों की बिक्री में रिवाइवल की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 30, 2024 पर 2:27 PM
Market trends: लगातार दूसरे हफ्ते देखने को मिली बढ़त, अगले हफ्ते बाजार के लिए ये रहेंगे अहम ट्रिगर
अगले हफ्ते बाजार 29 नवंबर को आए जापान के बेरोजगारी दर और IP आंकडों पर भी रिएक्ट करेंगे। इसके अलावा बाजार की नजर शनिवार 30 नबंबर को आने वाले केंद्र सरकार के व्यय के आकड़ों और रविवार को आने वाले GST कलेक्शन आंकड़ों पर भी रहेगी

Market next week : भारतीय इक्विटी इंडेक्स कल 29 नवंबर को पिछले सत्र की गिरावट से उबरते नजर आए थे। 29 नवंबर को निफ्टी 24,100 से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा था। सेंसेक्स 759.05 अंक या 0.96 प्रतिशत बढ़कर 79,802.79 पर और निफ्टी 216.90 अंक या 0.91 प्रतिशत बढ़कर 24,131.10 पर बंद हुआ था। कल करीब 2241 शेयरों में तेजी आई, 1564 शेयरों में गिरावट आई और 88 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। रियल्टी और पीएसयू बैंक को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए थे। ऑटो, एनर्जी, फार्मा और मीडिया इंडेक्सों में 1-2 फीसदी की बढ़त हुई थी। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.3 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.7 फीसदी की बढ़त आई थी।

साप्ताहिक आधार पर देखें तो बाजार में लगातार दूसरे सप्ताह बढ़त देखने को मिली। निफ्टी 2 सप्ताह में 2.6 प्रतिशत ऊपर जाता दिखा है। वीकली बेसिस पर अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त देखने को मिली। पीएसयू बैंक इंडेक्स में सबसे अधिक बढ़त दर्ज की गई। मिडकैप इंडेक्स में 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ ब्रॉडर मार्केट ने बेहतर प्रदर्शन किया। जबकि निफ्टी में 1 प्रतिशत की बढ़त ही दर्ज हुई। बीते हफ्ते एसबीआई, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के नेतृत्व में निफ्टी बैंक ने इस सप्ताह लगभग 2 फीसदी की बढ़त दर्ज की।

बाजार के लिए अगले हफ्ते के लिए अहम ट्रिगर

GDP आंकड़े

सब समाचार

+ और भी पढ़ें