Stock market : बैंकिंग सेक्टर के दम पर बाजार में आज रिकवरी देखने को मिली है। सेंसेक्स-निफ्टी आज निचले स्तर से सुधरकर बंद हुए हैं। हालांकि, आज भी क्लोजिंग लाल निशान में ही हुई है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। रियल्टी, PSE और मेटल शेयरों में भी खरीदारी रही है। एनर्जी, बैंकिंग,तेल-गैस इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए हैं। वहीं, आईटी, फार्मा, FMCG शेयरों पर दबाव देखने को मिला है। बाजार में करेक्शन का दौर लंबा हो गया है। निवेशकों के पोर्टफोलियो में गहरी लाली छा गई है। ऐसे में निवेशकों क्या करना चाहिए। इस पर चर्चा करते हुए Kotak Mahindra AMC के CIO Equity हर्षा उपाध्याय ने कहा कि बाजार को ट्रंप के बयानों से तो परेशानी हो रही रही है। लेकिन ज्यादातर परेशानी महंगे वैल्यूएशन और कमजोर अर्निंग्स की वजह से रही है।
