कोविड के बाद पहली बार मार्केट में ऐसा उतारचढ़ाव देखने को मिल रहा है। ग्लोबल मार्केट्स में जब सबकुछ ठीक चल रहा था तो अचानक डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ ने उसका संतुलन बिगाड़ दिया। इस टैरिफ की वजह से मार्केट लगातार डगमगा रहा है। ट्रंप के टैरिफ के जवाब में चीन ने अमेरिकी गुड्स पर टैरिफ लगाकार समस्या गंभीर बना दी है। स्टॉक मार्केट्स को लेकर अनिश्चितता का माहौल है। लेकिन, एक तरफ जहां बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स के बीच घबराहट है तो दूसरी तरफ अनुभवी इनवेस्टर्स रूल्स बेस्ड और स्ट्रक्चर्ड स्ट्रेटेजी के साथ न सिर्फ इस उतारचढ़ाव का सामना कर रहे हैं बल्कि इस मौके का फायदा भी उठा रहे हैं।
