Get App

चढ़ते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक लेने से होगी तगड़ी कमाई

Max Financial के स्टॉक में Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च की एक्सपायरी वाली 1140 के स्ट्राइक वाली कॉल 15.40 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 19-24 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 10 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 21, 2025 पर 11:23 AM
चढ़ते बाजार में ये 4 स्टॉक्स लगायेंगे मुनाफे का तड़का, अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक लेने से होगी तगड़ी कमाई
Federal Bank पर Chola Securities के धर्मेश कांत ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 187 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: बाजार में लगातार पांचवे दिन तेजी देखने को मिली। निफ्टी इंट्राडे में 23300 के पार निकल गया। रिलायंस रैली को लीड कर रहा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। दोनों इंडेक्स करीब सवा परसेंट तक चढ़े। रियल्टी, फार्मा, ऑटो शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिल्पा राउत ने मैक्स फाइनेंशियल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि प्रशांत सावंत ने मैक्रोटेक डेवलपर्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा आशीष बहेती ने चार्ट के चमत्कार के लिए एचडीएफसी एएमसी पर दांव लगाया। जबकि धर्मेश कांत ने फेडरल बैंक पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Max Financial

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने Max Financial के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च की एक्सपायरी वाली 1140 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 15.40 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 19-24 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 10 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Macrotech Developers Future

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Macrotech Developers में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Macrotech Developers में 1215 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1260 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1198 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें