Get App

May Auto Sales: BAJAJ AUTO की बिक्री 52% बढ़ी, Tata Motors ने किया कमाल

Tata Motors, Eicher Motors और Escorts ने अपने बिक्री आकंड़े पेश कर दिए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 01, 2021 पर 7:53 PM
May Auto Sales: BAJAJ AUTO की बिक्री 52% बढ़ी,  Tata Motors ने किया कमाल

ऑटो कंपनियों की तरफ से आज उनके मई के बिक्री आकंड़े आने शुरु हो गए हैं। Tata Motors, Eicher Motors और Escorts ने अपने बिक्री आकंड़े पेश कर दिए हैं।

Bajaj Auto

BAJAJ AUTO ने मई में अच्छे आकंड़े पेश किए है। साल- दर-साल आधार पर कंपनी की घरेलू बिक्री में शानदार बढ़त देखने को मिली है। 

मई में बजाज ऑटो की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 52 फीसदी की बढ़त के साथ 60,830 यूनिट रही जबकि पिछले साल के मई महीने में  40,074  यूनिट रही थी।

मई में कंपनी की टू-व्हीलर सेल्स सालाना आधार पर 1.13 लाख यूनिट से बढ़कर 2.40 लाख यूनिट रही है जबकि कंपनी ने मई में थ्री-व्हीलर सेगमेंट में  31,308 यूनिट बेचे है।

Tata Motors

मई में Tata Motors की कुल की बिक्री में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। मई में कंपनी की घरेलू  बिक्री सालाना आधार पर 4,418 यूनिट से बढ़कर 24,552 यूनिट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें