Get App

थोक महंगाई के मोर्चे पर झटका, 10.49% से बढ़कर 12.94% पर रही

मई में थोक महंगाई दर अप्रैल के 10.49 फीसदी से बढ़कर 12.94फीसदी पर आ गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2021 पर 4:32 PM
थोक महंगाई के मोर्चे पर झटका, 10.49% से बढ़कर 12.94% पर रही

सरकार को मई में थोक महंगाई के मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। मई  में थोक महंगाई दर अप्रैल के 10.49 फीसदी से बढ़कर 12.94 फीसदी पर आ गई है। जबकि  CNBC-TV18 के पोल के मुताबिक इसके 13.61 फीसदी पर रहने का अनुमान था। महीने दर महीने आधार पर मार्च संशोधित WPI 7.39 फीसदी से बढ़कर 7.89 फीसदी पर रही है।

महीनें आधार पर मई  में खाद्य थोक महंगाई अप्रैल के 7.58 फीसदी से बढ़कर 8.11 फीसदी पर रही है। वहीं, फ्यूल और पावर महंगाई मार्च के  20.94 फीसदी से बढ़कर 37.61 फीसदी पर आ गई है।

मई में दालों की महंगाई दर में बढ़त देखने को मिली है और ये अप्रैल के 10.74 फीसदी से बढ़कर 12.09 फीसदी पर आ गई है। वहीं, प्याज की महंगाई अप्रैल के -19.72 फीसदी के मुकाबले 23.24 फीसदी पर रही है।

आलू की थोक महंगाई दर मार्च के  -30.44 फीसदी के मुकाबले -27.9 फीसदी पर रही है जबकि Manufactured Products की थोक महंगाई दर अप्रैल के 9.01 फीसदी से बढ़कर 10.83 फीसदी पर आ गई है।

अप्रैल में Primary Articles की थोक महंगाई अप्रैल  के 10.16 फीसदी से घटकर 9.61 फीसदी रही है। वहीं, सब्जियों की थोक महंगाई अप्रैल के -9.03 फीसदी के मुकाबले -9 फीसदी पर रही है।

मई में दूध की महंगाई अप्रैल के 2.04 फीसदी से बढ़कर 2.51 फीसदी पर रही है। वहीं, अंडा, मीट, मछली महंगाई अप्रैल  के 10.88 फीसदी के मुकाबले 10.73 फीसदी पर रही है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें