Get App

Mazagon Dock, Cochin Shipyard, Garden Reach की तेजी का उठाएं फायदा? या गिरावट का करें इंतजार

Mazagon Dock, Cochin Shipyard, Garden Reach News: मझगांव डॉक और कोचीन शिपयार्ड के साथ-साथ गार्डन रीच में छोटे-छोटे निवेशकों ने काफी पैसे लगाए हैं। वित्त वर्ष 2024 के आंकड़ों के मुताबिक एक साल में इनके छोटे शेयरहोल्डर्स यानी 2 लाख रुपये से कम निवेश करने वाले निवेशकों की संख्या बढ़कर करीब 4-4 लाख पर पहुंच गई। वहीं गार्डन रीच के भी छोटे शेयरहोल्डर्स की संख्या एक साल में डबल हो गई

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 08, 2024 पर 11:59 PM
Mazagon Dock, Cochin Shipyard, Garden Reach की तेजी का उठाएं फायदा? या गिरावट का करें इंतजार
शेयरों की ताबड़तोड़ तेजी के चलते तीनों कंपनियों Mazagon Dock, Cochin Shipyard और Garden Reachका वैल्यूएशन काफी बढ़ गया है।

Mazagon Dock, Cochin Shipyard, Garden Reach News: मझगांव डॉक और कोचीन शिपयार्ड के साथ-साथ गार्डन रीच में छोटे-छोटे निवेशकों ने काफी पैसे लगाए हैं। वित्त वर्ष 2024 के आंकड़ों के मुताबिक एक साल में इनके छोटे शेयरहोल्डर्स यानी 2 लाख रुपये से कम निवेश करने वाले निवेशकों की संख्या बढ़कर करीब 4-4 लाख पर पहुंच गई। वहीं गार्डन रीच के भी छोटे शेयरहोल्डर्स की संख्या एक साल में डबल हो गई। निवेशकों को इस भरोसे का तगड़ा फायदा भी मिला है। मझगांव डॉक के शेयरों ने इस साल अब तक 145 फीसदी, कोचीन शिपयार्ड ने 318 फीसदी और गार्डन रीच ने 206 फीसदी का रिटर्न दिया। सिर्फ पिछले हफ्ते ही इन शेयरों में 30 फीसदी की तेजी आई और ये रिकॉर्ड हाई पर भी पहुंच गए।

शेयरों की इस तेजी के चलते इन तीनों शेयरों का मार्केट कैप कुल मिलाकर इस साल की शुरुआत में 75 हजार करोड़ रुपये से उछलकर 2.3 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसमें से मझगांव डॉक का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया। अब सवाल उठता है कि क्या इन शेयरों की तेजी थमने वाली है या अभी और तेजी की गुंजाइश बाकी है?

क्या है टारगेट प्राइस?

शेयरों की ताबड़तोड़ तेजी के चलते इन तीनों कंपनियों का वैल्यूएशन काफी बढ़ गया है। मझगांव डॉक को कवर करने वाले चार एनालिस्ट्स में से तीन ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है। हालांकि खास बात ये है कि जो इसका हाइएस्ट टारगेट प्राइस 3724 रुपये था, वह पार हो चुका है। वहीं एक एनालिस्ट ICICI सिक्योरिटीज ने अपनी जून रिपोर्ट में इसकी सेल रेटिंग में कोई बदलाव नहीं किया और टारगेट प्राइस 900 रुपये फिक्स किया। कोचीन शिपयार्ड की बात करें तो इसे कवर करने वाले 6 एनालिस्टस के टारगेट प्राइस में सबसे हाईएस्ट टारगेट 2759 रुपये का लेवल भी पार हो चुका है। गार्डन रीच का भी हाइएस्ट टारगेट प्राइस 2281 रुपये पार हो चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें