सरकारी कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर में 6 मार्च को लगातार दूसरे दिन तेजी दिखी। BSE पर शेयर पिछले बंद भाव से लगभग 9 प्रतिशत तक चढ़कर 2559 रुपये के हाई तक गया। बाद में शेयर 5 प्रतिशत बढ़त के साथ 2469.65 रुपये पर सेटल हुआ। दो दिन में शेयर 14 प्रतिशत उछल गया है। शेयर में छाई तेजी की वजह एक खबर है, जिसके मुताबिक भारतीय नौसेना लगभग 99,000 करोड़ रुपये के सौदे को फाइनल कर सकती है। इसके तहत जर्मन कंपनी थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स से 6 पनडुब्बियां खरीदी जाएंगी। इनका निर्माण मुंबई में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स द्वारा किए जाने की संभावना है।
