MC A10 Index: अदाणी ग्रुप के शेयरों का सेंटीमेंट बताने वाले मनीकंट्रोल के इंडेक्स 'MC A10 index' में मंगलवार 21 फरवरी को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा और मंदडियों का शेयरों पर दबाव बना हुआ है। इंडेक्स मंगलवार को 3.51 फीसदी गिरकर 34.12 अंक पर बंद हुआ। सबसे अधिक गिरावट अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy), अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) और अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) जैसे इंडेक्स में अधिक वेटेज रखने वाले शेयरों में देखने को मिली और ये करीब 3 से 5 की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी तरफ अदाणी पावर में तेजी से इंडेक्स को कुछ सपोर्ट मिला।
