Meesho IPO Listing: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 81 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹111 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹161.20 और NSE पर ₹162.50 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 46% का लिस्टिंग गेन (Meesho Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह ₹177.55 (Meesho Share Price) पर पहुंच गया। हल्की मुनाफावसूली के साथ यह ₹170.20 पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 53.33% मुनाफे में हैं।
