ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस मीशो (Meesho) के शेयरों में 9 मार्च को 10 प्रतिशत की गिरावट दिखाई दी। BSE पर कीमत 143.20 रुपये के लो तक चली गई और लोअर सर्किट लग गया। यह शेयर का रिकॉर्ड लो है। बिकवाली के दबाव के दो अहम कारण हैं। पहला कंपनी को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए मिला करीब 1,500 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस। दूसरा लॉक इन पीरियड खत्म होने से 2 प्रतिशत इक्विटी का ट्रेड के लिए फ्री हो जाना।
