Meta Layoff: फेसबुक, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म (Meta Platforms) एक और बड़ी छंटनी करने जा रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने कई डिपार्टमेंट में मिलाकर करीब 1,000 नौकरियों को कम करने की तैयारी में है। यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है जब कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर रिकॉर्ड स्तर का निवेश बढ़ा रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस छंटनी में सबसे अधिक सेल्स, रिक्रूटिंग और रियल्टी लैब्स के कर्मचारियों पर गाज गिरेगी। यह प्रक्रिया अमेरिका के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी लागू होगी।
किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर?
मेटा के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि कंपनी समय-समय पर अपनी टीमों का रिस्ट्रक्चरिंग करती रहती है ताकि बिजनेस लक्ष्यों के साथ बेहतर तालमेल बैठाया जा सके।
कुल कर्मचारियों का छोटा हिस्सा
रिपोर्ट के मुताबिक, कुल छंटनी 1,000 से कम कर्मचारियों तक सीमित रह सकती है। मेटा के पास साल की शुरुआत में करीब 79,000 कर्मचारी थे, ऐसे में यह कुल वर्कफोर्स का तुलनात्मक रूप से छोटा हिस्सा है।
AI पर रिकॉर्ड निवेश बना वजह
यह रीस्ट्रक्चरिंग ऐसे समय हो रही है जब कंपनी AI पर आक्रामक निवेश कर रही है। मेटा ने इस साल के लिए करीब 135 अरब डॉलर तक का कैपिटल एक्सपेंडिचर अनुमानित किया है। वहीं, कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने 2028 तक अमेरिका में इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब 600 अरब डॉलर निवेश की योजना का संकेत दिया है।
कंपनी का मानना है कि AI आने वाले समय में वर्कफ्लो को पूरी तरह बदल देगा। कंपनी ने बताया कि उसके इंजीनियर्स पहले से ही कोडिंग जैसे कामों में AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।
मेटा इससे पहले भी कर्मचारियों की संख्या कम कर चुकी है। जनवरी 2026 में कंपनी ने Reality Labs डिवीजन में 1,000 से ज्यादा नौकरियां खत्म की थीं, क्योंकि वह मेटावर्स प्रोजेक्ट्स से फोकस हटाकर AI आधारित वियरेबल्स पर जोर दे रही है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।