मेटल शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। दरअसल, अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते टैरिफ वॉर के बीच से मेटल्स और मेटल शेयर दोनों में तेजी दिख रही है। मेटल इंडेक्स 4% से ज्यादा चढ़ा । हिंडाल्को 7% तो JSW स्टील 5% से ज्यादा चढ़ा है। मेटल्स में तेजी के पीछे की क्या है वजह आइए डालते है एक नजर।
US ने चीन पर कुल 145% का टैरिफ लगाया है। चीन में अमेरिका पर 125% का टैरिफ लगाया है। ट्रंप ने बाकी देशों के टैरिफ पर 90 दिनों की रोक लगाई है। डॉलर इंडेक्स में भी गिरावट देखने को मिली है। डॉलर इंडेक्स 6 महीने के निचले स्तरों पर पहुंचा है। वहीं सप्लाई घटने की आशंका से कीमतों को सपोर्ट मिला है।
कॉपर में 3 महीनों के निचले स्तरों रिकवरी आई है। US में निकले का भाव $4.40/Lbs के पार निकला है। LME पर $9100 के ऊपर कारोबार कर रहा। MCX पर भी अप्रैल वायदा `840 तक पहुंचा। 3 दिनों में कॉपर के दाम 6% से ज्यादा चढ़ चुके हैं। 26 मार्च को $5.29 का रिकॉर्ड बनाया।
8 महीनों के निचले स्तरों से रिकवरी आई। इंटरनेशनल मार्केट में भाव $2400/टन के करीब पहुंचा है। MCX पर एल्युमिनियम का अप्रैल वायदा `235 के ऊपर निकला है । 3 दिनों में 2% से ज्यादा की तेजी आई। इधर जिंक में 9 महीनों के निचले स्तरों से जिंक में आई रिकवरी है।लेड 2.6 साल के निचले स्तरों से रिकवरी आई।
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हर दांव पर चीन पलटवार कर रहा है। अमेरिका की ओर से चीन पर नए रेसिप्रोकल टैरिफ बढ़ाकर 125 प्रतिशत किए जाने के बाद चीन ने भी अमेरिकी सामान पर टैरिफ बढ़ा दिया है। चीन ने कहा है कि वह 12 अप्रैल से अमेरिकी आयात पर अपने टैरिफ को बढ़ाकर 125% करेगा। चीन पर 125 प्रतिशत के रेसिप्रोकल टैरिफ और फेंटेनाइल की सप्लाई चेन में कथित भूमिका को लेकर पहले लगाए गए 20 प्रतिशत टैरिफ को मिलाकर अमेरिकी टैरिफ का आंकड़ा 145 प्रतिशत हो गया है।